टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच में कुछ गेंदबाजों ने तो पहले ओवर को ही अपनी ताकत बना लिया. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कई बार शुरुआती ओवर में बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर खास रिकॉर्ड बनाया है. आइए जानते हैं कौन है.
Written By : संजना कुमारी | Updated at : 22 Aug 2026 03:09 PM (IST)

टेस्ट मैच
टेस्ट मैच की शुरुआत में ही विकेट मिल जाए तो गेंदबाज का आत्मविश्वास बढ़ जाता है. कुछ गेंदबाजों ने तो पहले ओवर को ही अपनी ताकत बना लिया. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कई बार शुरुआती ओवर में बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर खास रिकॉर्ड बनाया है.
1. मिचेल स्टार्क सबसे आगे
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस मामले में सबसे ऊपर हैं. वह टेस्ट मैच के पहले ओवर में 9 विकेट ले चुके हैं. खास बात यह है कि स्टार्क ने चार बार मैच की पहली गेंद पर ही विकेट हासिल किया है. बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने शादमान इस्लाम को पहली गेंद पर आउट करके यह उपलब्धि हासिल की और जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ दिया.
2. जेम्स एंडरसन दूसरे नंबर पर
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट के पहले ओवर में 8 विकेट लिए हैं. लंबे टेस्ट करियर में 704 विकेट लेने वाले एंडरसन शुरुआती ओवर में विकेट निकालने की कला के लिए भी जाने जाते रहे हैं.
यह भी पढ़ें- दूसरे टेस्ट से पहले कोच गंभीर को चेतावनी, कुलदीप के सपोर्ट में दिया बयान
3. रे लिंडवॉल - 7 विकेट
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज रे लिंडवॉल ने 1946 से 1960 के बीच कुल 61 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने अपनी तेज और प्रभावी गेंदबाजी से कुल 228 विकेट हासिल किए. खास बात यह है कि लिंडवॉल ने टेस्ट क्रिकेट में 7 बार मैच के पहले ही ओवर में सफलता हासिल की.
4. रिचर्ड हेडली - 7 विकेट
न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज रिचर्ड हेडली भी इस खास सूची में शामिल हैं. अपनी शानदार तेज गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले हेडली ने टेस्ट मैच के पहले ओवर में 7 विकेट चटकाए थे. मैच की शुरुआत में ही विकेट हासिल करना गेंदबाज के लिए बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन माना जाता है, क्योंकि इससे बल्लेबाजी करने वाली टीम को शुरुआती झटका मिलता है
5. कपिल देव - 7 विकेट
भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव ने भी टेस्ट क्रिकेट के पहले ओवर में 7 विकेट लेने का कारनामा किया है. कपिल देव अपनी तेज गेंदबाजी के साथ-साथ ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए भी जाने जाते हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम कुल 434 विकेट दर्ज हैं. पहले ओवर में विकेट हासिल करने का उनका यह आंकड़ा उन्हें इस खास सूची में शामिल करता है.
यह भी पढ़ें- किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब

About the author संजना कुमारी
संजना कुमारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एबीपी नेटवर्क से की. उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई पूरी की है. खेल और चुनावी राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी विशेष रुचि है. वे समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ कंटेंट क्रिएशन में भी उनकी गहरी दिलचस्पी है. ट्रैवलिंग और वीडियो ब्लॉगिंग उनका पसंदीदा शौक है. नई जगहों, लोगों और अनुभवों को जानना और उन्हें कहानियों के रूप में प्रस्तुत करना उन्हें पसंद है.
Read More
Published at : 22 Aug 2026 03:09 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola