world-news

अब अमृतसर के गांवों में कचरा प्रबंधन होगा मजबूत

August 22, 2026

अब अमृतसर के गांवों में कचरा प्रबंधन होगा मजबूत

August 22, 2026

अब अमृतसर के गांवों में कचरा प्रबंधन होगा मजबूत

Waste management in villages will be strengthened : अमृतसर। गांवों को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए प्रशासन ने ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने की कवायद तेज कर दी है। अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) सुरिंदर सिंह ने अधिकारियों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, गीले-सूखे कचरे का अलगाव और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी गांवों में ठोस कचरा प्रबंधन परियोजनाओं (Solid Waste Management Projects) को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि गांवों में उत्पन्न होने वाले कचरे का वैज्ञानिक एवं सुव्यवस्थित तरीके से प्रबंधन करना समय की प्रमुख आवश्यकता है। इससे न केवल कचरे की समस्या का प्रभावी समाधान होगा, बल्कि गांवों को साफ एवं स्वच्छ रखने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों को स्रोत स्तर पर ही कचरे के पृथक्करण के प्रति जागरूक किया जाए। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्र करने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि कचरे के उचित प्रबंधन, प्रसंस्करण एवं निपटारे को सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि घर-घर से कचरा एकत्र करने के लिए गांवों में कचरा संग्रहण रेहड़ियों/वाहनों तथा सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए। प्रत्येक गांव में आवश्यकतानुसार कचरा संग्रहण के साधनों की उचित व्यवस्था करते हुए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन परियोजनाओं को केवल सरकारी योजना के रूप में नहीं, बल्कि गांववासियों की सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में लागू किया जाना चाहिए। इसके लिए ग्राम पंचायतों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा लोगों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के संबंध में लगातार जागरूक किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक गांव की आवश्यकताओं एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार ठोस कचरा प्रबंधन परियोजनाएं तैयार कर लागू की जाएं। इससे गांवों में कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था को भी और मजबूत किया जा सकेगा।