entertainment

वो मेरे पिता की याद दिलाते हैं... डायरेक्टर प्रियदर्शन के बारे में बोले सैफ अली खान, तारीफ में क्या कहा?

August 22, 2026

Saif Ali Khan Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान मौजूदा समय में अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में वे दृष्टिहीन संगीतकार और मार्शल आर्ट कोच की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में अक्षय कुमार लीड विलेन के रोल में हैं. लंबे समय बाद वे अक्षय कुमार संग स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे वहीं पहली बार वे प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं. कुछ समय पहले ही प्रियदर्शन ने सैफ की तारीफ की थी. अब सैफ ने भी हैवान डायरेक्टर की तारीफ की है और उनकी तुलना अपने पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से की है.

उन्होंने हालिया इंटरव्यू में बताया है कि वे प्रियदर्शन के डायरेक्शन के मुरीद हैं और उनके साथ काम करने के अपने अनुभव शेयर किए हैं. उन्होंने प्रियदर्शन की तुलना अपने पिता से ही नहीं बल्कि हॉलीवुड एक्टर क्लिंट ईस्टवुड से भी की है.

सैफ अली खान ने क्या कहा?

सैफ अली खान ने प्रियदर्शन के बारे में बातचीत करते हुए कहा- प्रियदर्शन क्लिंट ईस्टवुड की तरह हैं. सीनियर और काल्म. वो मुझे मेरे पिता की भी याद दिलाते हैं. दोनों ही क्रिकेटर रहे हैं और दोनों की ही आंख खराब हो गई थी. लेकिन दोनों अपनी प्रोफेशनल स्पेस में महान रहे हैं. प्रियदर्शन आपको सिर्फ एक टेक देते हैं. इसलिए आपको जल्द से जल्द निर्णय लेना होता है. साथ ही वे हर दिन तय समय पर शूटिंग खत्म करा देते हैं.

ये भी पढ़ें- Box Office की रेस में आगे निकली आवारापन 2, इमरान हाशमी ने रवीना टंडन की साउथ फिल्म को चटाई धूल

अक्षय के साथ रीयूनियन पर सैफ ने क्या कहा?

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान ने कई फिल्में की हैं. दोनों अब 7वीं बार एक साथ नजर आएंगे. अक्षय के बारे में बात करते हुए सैफ ने कहा- ”अक्षय कुमार ने विलेन के तौर पर इस फिल्म को अपने कंधों पर उठाया है. पहली बार ऐसा है कि मैं किसी फिल्म में उनके सामने एक मजबूत रोल प्ले कर रहा हूं. साथ में जो हमारी पहली मूवी ये दिललगी थी उसमें उन्होंने मेरे बड़े भाई का रोल प्ले किया था. हम नए थे और हम दोस्त भी बन गए थे.” हैवान फिल्म की बात करें तो ये फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More

google button