'मीडिया हाईप की वजह से...', वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर ये क्या बोल गए वसीम जाफर, वायरल हुआ बयान
Wasim Jaffer On Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को मीडिया हाइप की वजह से डेब्यू का मौका मिला.
Wasim Jaffer On Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को मीडिया हाइप की वजह से डेब्यू का मौका मिला.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/13/wasim-jaffer-on-vaibhav-sooryavanshi-2026-07-13-11-26-42.jpg)
वैभव सूर्यवंशी Photograph: (Image Source: AFP, X/Wasim Jaffer)
Wasim Jaffer On Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के साथ खेली गई टी-20 सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला. हालांकि, वैभव अपनी डेब्यू सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके और आखिर में उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया. इसके बाद से ही ये मुद्दा क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि वैभव को मीडिया हाईप की वजह से ही डेब्यू का मौका मिला.
वैभव सूर्यवंशी को शामिल करने में की जल्दबाजी
वैभव सूर्यंवशी के आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया. आयरलैंड दौरे पर उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला, लेकिन इंग्लैंड के साथ खेली गई टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में उन्हें डेब्यू कैप सौंप दी गई. मगर, जब वह प्रदर्शन नहीं कर पाए, तो उन्हें अंतिम ग्यारह से बाहर बैठा दिया गया. ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर को लगता है कि वैभव को मौका देने में मैनेजमेंट ने काफी जल्दबाजी कर दी.
वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हमने वैभव सूर्यवंशी को शामिल करने में जल्दबाजी की. मीडिया में उसके बारे में बहुत चर्चा थी और लोग उसे खेलते हुए देखकर काफी इमोशनल थे. नहीं, तो मैंने पहले ही कहा था कि इंडिया को संजू सैमसन के साथ ही खेलना जारी रखना चाहिए था. उन्हें वो कॉम्बिनेशनल नहीं बदलना चाहिए था. वैभव को अपने मौके का इंतजार करना पड़ा और जब वह मौका आया, तो उसे ग्रैब कर सकते थे. वह अभी भी बहुत छोटा है और वह टीम के साथ रहकर और बाहर से क्रिकेट देखकर बहुत कुछ सीख सकता है."
मीडिया हाइप की वजह से मिला मौका
इस बात में कोई शक नहीं है कि जब तक टीम मैनेजमेंट ने वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं दिया था, तब तक क्रिकेट के गलियारों से सोशल मीडिया तक हर मैच के बाद यही मांग उठ रही थी कि वैभव को मौका मिले. ऐसे में वसीम जाफर का मानना है कि टीम मैनेजमेंट ने मीडिया हाईप की वजह से ही वैभव को मौका दिया.
अपनी बात जारी रखते हुए जाफर ने आगे कहा, "ऐसा लगता है कि हम मीडिया हाईप में बह गए. हर बार जब वैभव नहीं खेलता था, तो इस बारे में काफी बात होती थी. मुझे बस लगा कि उसे इंतजार करना चाहिए था. यदि आपको पूरा भरोसा था कि संजू अच्छे फॉर्म में नहीं हैं या अच्छा नहीं खेल रहा है, तो आप ये फैसला ले सकते थे, लेकिन आखिर में ऐसा लगा कि आपने वैभव को जल्दबाजी में मौका दे दिया."
डेब्यू सीरीज में प्रदर्शन नहीं कर सके वैभव सूर्यवंशी
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई. इस सीरीज में भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया और वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए. मगर, यहां उन्हें 3 मैचों में खिलाया गया और वह एक भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. डेब्यू मैच में 14 रन बना पाए, फिर दूसरे मैच में 13 और फिर तीसरे मैच में उन्होंने 15 रन बनाए.
निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें पांचवें मैच की प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया. हालांकि, उन्होंने अपनी इन छोटी-छोटी पारियों के दौरान लगाए बड़े शॉट्स से अपना इंटेंट तो क्लीयर कर दिया था. अब देखने वाली बात होगी कि वैभव को अगली बार कब खेलने का मौका मिलता है.
ये भी पढ़ें: 'जल्दी-जल्दी में जो मिला, बस पहन लिया...', वैभव की मासूमियत ने जीता दिल, बताया किससे अरेंज किया उनके लिए सूट