वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ की बड़ी भविष्यवाणी, दिया रेड बॉल क्रिकेट बदलने का गुरु मंत्र
Updated: Saturday, August 22, 2026, 12:50 [IST]
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। 15 साल की उम्र में उनका नाम टी20 क्रिकेट में बड़े खिलाड़ियों के साथ लिया जा रहा है। अब उनके करियर का एक और अहम पड़ाव शुरू होने वाला है। वैभव दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की तरफ से खेलते नजर आएंगे और इसी के साथ उनका ध्यान एक बार फिर लाल गेंद क्रिकेट पर होगा।
वैभव के टेस्ट क्रिकेट में भविष्य को लेकर भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने भी अपनी राय रखी है। द्रविड़ का मानना है कि अगर वैभव ने सफेद गेंद क्रिकेट की तरह लाल गेंद में भी अच्छा प्रदर्शन किया, तो वह भविष्य में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो यह भारतीय क्रिकेट के साथ-साथ पूरी दुनिया के खेल के लिए भी रोमांचक होगा।
राहुल द्रविड़ ने क्या कहा?
क्रिकइंफो से बातचीत में द्रविड़ ने कहा कि वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं और इस उम्र में उन्हें आगे बढ़ने के लिए समय और अनुभव देना जरूरी है। उन्होंने यह भी माना कि इतनी कम उम्र में मिली शुरुआती सफलता के बाद उनके करियर में उतार-चढ़ाव आना स्वाभाविक है।
राहुल द्रविड़ ने कहा कि वैभव ने अभी तक सफेद गेंद क्रिकेट ही खेला है, ऐसे में उनको जब रेड बॉल क्रिकेट में मौका मिलेगा, तो गेम को बदल सकते हैं। वह आगे बढ़ रहे हैं और लाल गेंद के क्रिकेट में भी समय के साथ बेहतर हो रहे हैं।
द्रविड़ ने जल्दबाजी से बचने की दी सलाह
राहुल द्रविड़ ने सबसे ज्यादा जोर वैभव को समय देने पर दिया। उन्होंने कहा कि वैभव ने शुरुआत में ही बड़ी सफलता हासिल की है, लेकिन अब उनके सामने करियर का लंबा रास्ता है। इस दौरान उनके प्रदर्शन में अच्छे और खराब दोनों दौर आएंगे।
यही वजह है कि वैभव से हर मैच में बड़ी पारी की उम्मीद करना सही नहीं होगा। 15 साल की उम्र में वह अभी सीखने के दौर में हैं। घरेलू क्रिकेट में ज्यादा समय बिताने से उन्हें अपनी तकनीक, धैर्य और बल्लेबाजी के तरीके पर काम करने का मौका मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीद करते हैं कि जब वह सफेद गेंद की तरह लॉन्ग फ़ॉर्मेट में प्रदर्शन करेंगे, तो इंडिया के लिए लाल गेंद के खिलाड़ी बन जाएंगे।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range