sports

इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान

August 21, 2026

इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

Kate Cross: इंग्लैंड महिला टीम की तेज गेंदबाज Kate Cross ने संन्यास का एलान कर दिया है. उनके अचानक फैसले से दुनिया हैरान रह गई. उन्होंने 102 इंटरनेशनल मैच खेले.

Written By : मोहम्मद अलफैज |  Updated at : 21 Aug 2026 07:52 PM (IST)

Preferred Sources

Kate Cross England bowler retires from professional cricket news share post on social media इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

Kate Cross

Source : ICC

102 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुकी इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज केट क्रॉस ने अचानक संन्यास का एलान करके सबको हैरान कर दिया. शुक्रवार (21 अगस्त) को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर कर रिटायरमेंट की जानकारी दी. केट ने बताया कि यह समर यानी गर्मी का सीजन उनके पेशेवर करियर का आखिरी सीजन होगा. उन्होंने पिछले साल अपना इंग्लैंड का कॉन्ट्रैक्ट गंवाया था. 

रिटारयमेंट की पोस्ट में 34 साल की केट क्रॉस ने लिखा, "उस खेल को अलविदा कहने के बारे में सोचना भी बहुत मुश्किल है जो मेरी जिंदगी का इतना अहम हिस्सा रहा और जिसने मुझे वो इंसान बनाया है, जो आज मैं हूं, लेकिन अब इसका आखिरी हिस्सा सामने है. मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे उस खेल को प्रोफेशनल तौर पर और सबसे ऊंचे स्तर पर खेलने का मौका मिला, जिसे मैं बहुत पसंद करती हूं."

उन्होंने आगे लिखा, "लेकिन मैं और ज्यादा भाग्यशाली हूं कि मुझे सफर में ऐसे लोग मिले. मेरे पास ऐसी यादें हैं जो जिंदगी भर मेरे साथ रहेंगी और जिनके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी."

यह भी पढ़ें: यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे

12 साल लंबा रहा अंतर्राष्ट्रीय करियर 

नजर डालें केट क्रॉस के करियर पर, तो उन्होंने 12 साल तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला. वह 2013 से 2025 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहीं. इस दौरान इंग्लिश गेंदबाज ने 8 टेस्ट, 76 वनडे और 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट में उन्होंने 25 विकेट चटकाए. इसके अलावा वनडे में केट ने 101 और टी20 इंटरनेशनल में 14 विकेट अपने नाम किए. 

वह महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का भी हिस्सा रहीं. हालांकि इंग्लिश गेंदबाज को आरसीबी के लिए एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इसके अलावा विमेंस द हंड्रेड और ऑस्ट्रेलिया की विमेंस बिग बैश लीग में भी उन्होंने हिस्सा लिया. दोनों ही लीग में केट ने मैच खेले. द हंड्रेड में केट ने 49 मैच और बिग बैश लीग में 28 मैच खेले. दोनों में उन्होंने क्रमश: 54 और 15 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें: यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे

Published at : 21 Aug 2026 07:52 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola