world-news

योगी सरकार ने पॉलीटेक्निक में प्रवेश से वंचित छात्रों को दी सौगात, ऐसे मिलेगा डिप्लोमा इंजीनियरिंग एडमिशन

August 20, 2026

योगी सरकार ने पॉलीटेक्निक में प्रवेश से वंचित छात्रों को दी सौगात, ऐसे मिलेगा डिप्लोमा इंजीनियरिंग एडमिशन

UP News: अगर आप भी यूपी पॉलीटेक्निक में प्रवेश नहीं ले पाए हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि योगी सरकार ने ऐसे छात्रों को एक और मौका दिया है. जिससे वे अपने मनपसंद कोर्स में एडमिशन ले पाएंगे.

UP News: अगर आप भी यूपी पॉलीटेक्निक में प्रवेश नहीं ले पाए हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि योगी सरकार ने ऐसे छात्रों को एक और मौका दिया है. जिससे वे अपने मनपसंद कोर्स में एडमिशन ले पाएंगे.

author-image

New Update

UPJEE Polytechnic 2026 admission

योगी सरकार ने पॉलीटेक्निक में प्रवेश से वंचित छात्रों को दिया एक और मौका Photograph: (X@myogiadityanath/File)

UP News: अगर आपको भी उत्तर प्रदेश की संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद UPJEE (Polytechnic)-2026 की परीक्षा दी लेकिन आपको किसी भी संस्थान में एडमिशन नहीं मिल पाया तो योगी सरकार ने आपके लिए एक और मौका दिया है. दरअसल, यूपीजेईई 2026 के तहत प्रवेश से वंचित अथवा प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण न कर पाने वाले अभ्यर्थियों को यूपी सरकार एक और मौका देने जा रही है.

बता दें कि परिषद द्वारा डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं अन्य पाठ्यक्रमों (फार्मेसी को छोड़कर) में छठे और सातवें चरण की अतिरिक्त काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा. ये काउंसलिंग 21 अगस्त से शुरू होगी. ऐसे में जिन छात्रों ने अब तक एडमिशन नहीं लिया है ये वे प्रवेश से वंचित रह गए हैं तो 14 सितंबर 2026 तक अपनी काउंसलिंग करा कर एडमिशन ले सकते हैं.

25 जून को शुरू हुई थी काउंसलिंग

सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से 25 जून को काउंसलिंग शुरू की गई थी. डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं अन्य पाठ्यक्रमों की मुख्य एवं विशेष काउंसलिंग 14 अगस्त 2026 तक कराई गई. इसके बाद भी प्रवेश से वंचित रह गए या प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को एआईसीटीई के नए एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक अतिरिक्त अवसर दिया जा रहा है.

उन्होंने आगे बताया कि 21 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक छठे एवं सातवें चरण की अतिरिक्त ऑनलाइन काउंसलिंग कराई जाएगी. इसमें उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों के सभी नॉन-एडमिटेड (QUALIFIED) अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे. यह काउंसलिंग ग्रुप-A, B, C, D, F, G, H, I, K1 से K8 एवं L के लिए आयोजित की जाएगी.

छठे और सातवें चरण की अहम तारीखें जारी

जेईईसीयूपी काउंसलिंग के छठे चरण में शामिल होने वाले पात्र अभ्यर्थी 21 से 23 अगस्त तक ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे. इसके बाद 24 अगस्त को सीट आवंटन किया जाएगा. सीट मिलने पर अभ्यर्थियों को 25 से 28 अगस्त के बीच ऑनलाइन फ्रीज विकल्प चुनने के साथ सिक्योरिटी और काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी. इस चरण में फ्लोट का विकल्प नहीं दिया जाएगा.

छठे चरण में केवल सीट फ्रीज करने वाले अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा. यह प्रक्रिया 25 से 29 अगस्त तक जिला सहायता केंद्रों पर शाम 6 बजे तक चलेगी. आवंटित सीट से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 30 अगस्त है, जबकि संबंधित संस्था में रिपोर्टिंग 31 अगस्त तक करनी होगी.

सातवें चरण का शेड्यूल भी जारी

सातवें चरण के लिए अभ्यर्थी 1 से 3 सितंबर तक अपनी पसंद की सीटों के लिए च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे. सीट आवंटन 4 सितंबर को होगा. इस चरण की खास बात यह है कि सभी अभ्यर्थियों की सीट ऑटो फ्रीज मानी जाएगी.

सिक्योरिटी और काउंसलिंग फीस 5 से 7 सितंबर तक जमा की जा सकेगी. इसी अवधि में दस्तावेज सत्यापन भी शुरू होगा, जो 8 सितंबर को शाम 6 बजे तक जारी रहेगा. सातवें चरण में आवंटित सीट से नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 सितंबर है. चयनित अभ्यर्थियों को 10 सितंबर तक संबंधित संस्था में रिपोर्ट करना होगा.

ये भी पढ़ें: जमीन के विवाद पर CM योगी सख्त, बोले- रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल-कानूनगो-तहसीलदार को करो निलंबित

परिषद ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे तय तारीखों का ध्यान रखते हुए काउंसलिंग से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करें. विस्तृत जानकारी और पूरा कार्यक्रम जेईईसीयूपी के आधिकारिक पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने PRD जवानों को दी सौगात, कैशलैस इलाज के साथ बढ़ाया ड्यूटी भत्ता