world-news

अपर सचिव स्तर के चार आईएएस के तबादले: भारती ओगरे ने जॉइन नहीं किया स्कूल शिक्षा विभाग, अब सरकार ने उच्च शिक्षा में भेजा - Bhopal News

August 19, 2026

अपर सचिव स्तर के चार आईएएस के तबादले:भारती ओगरे ने जॉइन नहीं किया स्कूल शिक्षा विभाग, अब सरकार ने उच्च शिक्षा में भेजा

भोपाल20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्य सरकार ने बुधवार को अपर सचिव स्तर के तीन और उप सचिव स्तर के एक आईएएस अधिकारी का तबादला किया है। इसमें भारती जाटव ओगरे को स्कूल शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाने के दो माह बाद अब उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव पदस्थ किया गया है। भारती ने जून में तबादला होने के बाद से अब तक खनिज साधन विभाग में ही काम संभाल रखा है।

बुधवार को जारी आदेश में वर्ष 2012 बैच की आईएएस अधिकारी भारती जाटव ओगरे अभी खनिज साधन विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें 17 जून को जारी आदेश में अपर सचिव खनिज साधन विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में अपर सचिव पद पर पदस्थ किया गया था लेकिन भारती ने अब तक जॉइन नहीं किया था। अब जीएडी ने भारती ओगरे को अपर सचिव, उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी मनीषा सेंतिया वर्तमान में अपर सचिव गृह विभाग के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें अपर सचिव पर्यटन विभाग पदस्थ किया गया है। इसी तरह वर्ष 2016 बैच की अधिकारी शुचिस्मिता सक्सेना उप सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को उप सचिव, गृह विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई है।

इनके अलावा वर्ष 2017 बैच के अधिकारी विवेक कुमार जो वर्तमान में पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत थे, उन्हें उप सचिव, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में पदस्थ किया गया है।

इनको मिला है एडिशनल चार्ज

इसके पहले राज्य शासन ने 11 अगस्त को जारी आदेश में अंशुमान राज प्रबंध संचालक स्वान को अपर प्रबंध संचालक राज्य इलेक्ट्रानिक विकास निगम के पद पर पदस्थ किया है। एक अन्य आदेश में वीएस चौधरी कोलसानी प्रबंध संचालक जल निगम तथा अपर सचिव पीएचई विभाग को अपर सचिव पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

.

खबरें और भी हैं...

  • IFS अधिकारी ने लिखा-हर जगह दिमागी नक्सल मौजूद: कूनो नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर की PMO से शिकायत; सर्विस नियमों के उल्लंघन का आरोप

    कूनो नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर की PMO से शिकायत; सर्विस नियमों के उल्लंघन का आरोप|भोपाल,Bhopal - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में सरकार: डेढ़ लाख शिक्षकों ने पात्रता परीक्षा का फॉर्म भरा तो शासन के खाते में आएगी मोटी रकम

    डेढ़ लाख शिक्षकों ने पात्रता परीक्षा का फॉर्म भरा तो शासन के खाते में आएगी मोटी रकम|भोपाल,Bhopal - Dainik Bhaskar0:30
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • MP में 1040 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका: सब इंजीनियर, लैब टेक्नीशियन समेत कई पद; 1 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन, 6 अक्टूबर से परीक्षा

    सब इंजीनियर, लैब टेक्नीशियन समेत कई पद; 1 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन, 6 अक्टूबर से परीक्षा|भोपाल,Bhopal - Dainik Bhaskar0:42
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के साथ जमीन पर बैठे आयुक्त: बोले- कोर्ट के फैसले तक करें इंतजार; 1 हजार उम्मीदवार नौकरी से वंचित हैं

    0:36
    • कॉपी लिंक

    शेयर