world-news

पटना में ज्वेलरी शॉप ऑनर को बदमाशों ने गोली मारी: बदमाशों से भिड़ी पत्नी; छीना-झपटी के दौरान पेट में लगी बुलेट; पिस्टल छोड़कर फरार हुए - Patna News

August 15, 2026

पटना में ज्वेलरी शॉप ऑनर को बदमाशों ने गोली मारी:बदमाशों से भिड़ी पत्नी; छीना-झपटी के दौरान पेट में लगी बुलेट; पिस्टल छोड़कर फरार हुए

पटना57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना के कंकड़बाग इलाके में देर रात अलंकार ज्वेलर्स के ऑनर दीपक कुमार पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में दीपक के पेट में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे ICU में हैं।

जानकारी के मुताबिक, दीपक रात करीब 9 बजे अपनी दुकान में आगे का शटर बंद कर बैठे थे। दुकान का पिछला दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान एक बदमाश पीछे के रास्ते से पैदल पिस्टल लेकर दुकान में घुसने लगा।

पत्नी ने बदमाश को देखा, भिड़ गईं

बदमाश को दीपक की पत्नी ने देख लिया। इसके बाद उन्होंने बदमाश का विरोध करते हुए उससे भिड़ गईं। देखते ही देखते दीपक और उनकी पत्नी बदमाश से संघर्ष करने लगे। करीब 30 मिनट तक बदमाश और दंपती के बीच हाथापाई होती रही।

संघर्ष के दौरान बदमाश की कमीज तक फट गई। इसी बीच बदमाश ने गोली चला दी, जो दीपक के पेट में लगी। गोली लगने के बाद भी दंपती ने बदमाश का मुकाबला किया। आखिरकार बदमाश अपनी पिस्टल छोड़कर मौके से भाग निकला।

बाइक से आए थे दो बदमाश

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश बाइक से आए थे। एक बदमाश गली में बाइक लेकर इंतजार कर रहा था, जबकि दूसरा पिस्टल लेकर दुकान के पीछे के रास्ते से अंदर घुसा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। SDPO सदर-1 मनोज कुमार ने बताया कि FSL की टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, मैगजीन और तीन कारतूस बरामद किए हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फरार बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • भास्कर एक्सक्लूसिव

    बिहार में होंगी 13,000 पंचायतें,BJP के लिए कितनी बड़ी चुनौती: 58% आबादी 25 साल से कम, 1.63 करोड़ होंगे युवा वोटर; PK का क्या होगा

    58% आबादी 25 साल से कम, 1.63 करोड़ होंगे युवा वोटर; PK का क्या होगा|पटना,Patna - Dainik Bhaskar2:50
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार गांधी मैदान में फहराया तिरंगा: विधानसभा-परिषद में किया गया झंडोत्तोलन, लालू यादव-निशांत ने भी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी

    विधानसभा-परिषद में किया गया झंडोत्तोलन, लालू यादव-निशांत ने भी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:02
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिहार के 5 जिलों में आज हेवी रेन की चेतावनी: पटना में बादल छाए रहेंगे, अबतक सामान्य से 38% कम हुई बारिश

    पटना में बादल छाए रहेंगे, अबतक सामान्य से 38% कम हुई बारिश|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:42
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • महिलाएं आज करेंगी हरियाली तीज का व्रत: पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के साथ 4 शुभ योग का संयोग, विभिन्न समाजों में अलग-अलग परंपरा

    • कॉपी लिंक

    शेयर