बांग्लादेश के तंजीद हसन तमीम ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा शतक, स्टार्क, कमिंस, हेजलवुड सबकी जमकर की पिटाई
Tanzid Hasan Tamim Century: ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज तंजिद हसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया है.
Tanzid Hasan Tamim Century: ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज तंजिद हसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/14/tanzid-hasan-tamim-2026-08-14-10-17-02.jpg)
तंजीद हसन तमीम शतक Photograph: (Image Source: X/Bangladesh Cricket)
Tanzid Hasan Tamim Century: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में खेला जा रहा है, जिसमें बांग्लादेश की टीम की ओर से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. पहले गेंद से और अब बल्ले से बांग्लादेश तहलका मचा रही है. बांग्लादेश की तरफ से ओपनिंग करने आए सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है. ये बात कहना गलत नहीं होगा कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आ रहे हैं.
तंजीद हसन तमीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया शतक
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 14, 2026
डार्विन के मरारा क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश की ओर से ओपनिंग के लिए शादमान इस्लाम और तंजीद हसन तमीम आए. जहां, इस्लाम तो 30 गेंद पर 20 रन बनाकर ही आउट हो गए, लेकिन तंजीद डटे रहे और उन्होंने कमाल की शतकीय पारी खेली. तमीम ने 188 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का भी लगाया.
गौर करने वाली बात है कि दुनिया के बेस्ट बॉलिंग लाइनअप के खिलाफ तंजीद का शतक आया. मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड जैसे स्टार गेंदबाजों का उन्होंने डटकर सामना किया और शतक ठोक दिया. आपको बता दें, तंजीद का ये पहला टेस्ट शतक है और ये महज उनका दूसरा ही टेस्ट मैच है. हालांकि, तंजीद अपनी पारी को और बड़ा नहीं बना सके और 197 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेलकर नाथन लियॉन का शिकार बने.
A moment to remember. 💯🇧🇩 Tanzid Hasan Tamim celebrates a maiden Test century in Darwin! What a knock. 🔥🏏#Bangladesh#Tigers#BANvAUS#Cricketpic.twitter.com/WypnVcwYBw
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 14, 2026
198 पर ही सिमट गई थी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की पहली पारी 198 के स्कोर पर ही सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के पास मानो बांग्लादेश के गेंदबाजों का कोई तोड़ ही नहीं था. स्टीव स्मिथ एकमात्र खिलाड़ी रहे, जिन्होंने पहले टेस्ट मैच में 71 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक ही नहीं सका.
बांग्लादेशी टीम की तरफ से हुई धारदार गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट में बांग्लादेश के हसन महमूद ने तहलका मचा दिया. उन्होंने 17 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 55 रन देकर 6 विकेट अपने नाम कगिए. तास्किन अहमद ने 2 विकेट लिए और इबादत हुसैन ने भी 2 विकेट चटकाए. इस तरह बांग्लादेश की तेजतर्रार गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम घरेलू सरजमीं पर 198 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई.
लंच ब्रेक तक बांग्लादेश ने बना लिए 286/3 रन
Vijay Departs. Bangladesh U23 strike again as Vijay departs! Another important wicket for the young Tigers. #BCB#BangladeshU23#BANvMAS#Wicketpic.twitter.com/GcmFHZlkiI
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 14, 2026
ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 198 रनों पर समेटने के बाद अब बांग्लादेश की ओर से अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिल रही है. तंजीद के शतक के अलावा, मोमिनुल हक ने 95 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली और सादमान इस्लाम 20 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे. इस तरह नजमुल हुसैन संतो 114 गेंद पर 79 रन पर नाबाद हैं. तो वहीं, मुस्तफिजुर रहीम 35 गेंद पर 26 रन पर नाबाद है. इस तरह बांग्लादेश ने 3 विकेट के नुकसान पर लंच तक 286 रन बना लिए हैं.
ये भी पढ़ें: श्रीलंकाई क्रिकेटर कुसल मेंडिस के बचपन के कोच की मौत, मैदान पर इस बात के लिए हुआ था विवाद, जानिए पूरा मामला