world-news

स्टार स्पोर्ट्स या सोनी? किस चैनल पर होगा भारत-अफगानिस्तान सीरीज का प्रसारण, जानिए कौन से ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

August 13, 2026

स्टार स्पोर्ट्स या सोनी? किस चैनल पर होगा भारत-अफगानिस्तान सीरीज का प्रसारण, जानिए कौन से ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

India vs Afghanistan T20 series : भारत और अफगानिस्ता के बीच होने वाली टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा. आइए आज इस बारे में जानते हैं.

India vs Afghanistan T20 series : भारत और अफगानिस्ता के बीच होने वाली टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा. आइए आज इस बारे में जानते हैं.

author-image

New Update

India vs Afghanistan

India vs Afghanistan Photograph: (AFP)

India vs Afghanistan T20 series : भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर महीने में 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज का ऐलान अचानक हुआ है, इंडियन क्रिकेट टीम के सालाना शेड्यूल में ये सीरीज शामिल नहीं थी. सितंबर के इस स्लॉट में भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के साथ सीरीज खेलने वाली है, जो टल गई और उसकी जगह पर इस नई सीरीज का ऐलान किया गया है. अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मुकाबले खेले जाएंगे. इन मैचों में धमाकेदार रोमांच देखने के लिए दोनों टीमों में बीच मिलने वाला है.

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली इस सीरीज में एक बार फिस से आपको वैभव सूर्यवंशी देखने के लिए मिलेंगे. उनके साथ-साथ इस सीरीज में कप्तान श्रेयस अय्यर भी भारत की टी20 टीम को लीड करते हुए दिखाई देंगे. उससे पहले इन दोनों क्रिकेट टीमों के फैंस जानना चाह रहे हैं कि, भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली इस 3 मैचों की टी20 सीरीज का प्रसारण कहां होगा. इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी. तो आइए इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स के बारे में हम आज आपको बताने वाले हैं.

— BCCI (@BCCI) August 12, 2026

किस चैनल पर होगा भारत-अफगानिस्तान सीरीज का लाइव प्रसारण?

भारत में टीम इंडिया और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाली इस सीरीज के मुकाबलों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं होने वाला है. इस सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने के लिए मिलेगा. वहीं इस सीरीज के मुकाबले लाइव डीडी स्पोर्ट्स पर भी देखने को मिलेंगे.

किस ऐप पर होगी भारत-अफगानिस्तान सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग इंडिया में न तो जियो हॉटस्टार ऐप पर आपको देखने के लिए मिलने वाली है. न ही इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर की जाएगी. इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग इस बार फैन कोड़ पर की जाने वाली है. ऐसे में फैंस को तीनों मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा लेना है तो उन्हें फैन कोड का रिचार्ज करना होगा.

कब और कहां पर होंगे तीनों मुकाबले

अफगानिस्तान और टीम इंडिया के बीच 13 से 17 सितंबर 2026 तक तीन मुकाबले खेले जाने वाला हैं. इस सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर होगा. जबकि दूसरा टी20 मैच 15 सितंबर को और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाएगा. ये तीनों ही मैच एक ही वेन्यू पर खेले जाने वाले हैं. इस सीरीज के मैचों की शुरुआत 7 बजे से हो सकती है, क्योंकि अभी टाइम का ऐलान नहीं किया गया है.

— BCCI (@BCCI) June 20, 2026

काफी समय से भारतीय क्रिकेट फैंस लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और जियो हॉटस्टार ऐप पर देख रहे हैं. अब उनको फैन कोड पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए मिलने वाली है. लेकिन इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा को धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखने के लिए फैंस काफी बेताब होंगे. 

भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल

मैचतारीखमुकाबलावेन्यूसमय (IST)
पहला T20I13 सितंबर 2026भारत vs अफगानिस्तानअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्लीTBD
दूसरा T20I15 सितंबर 2026भारत vs अफगानिस्तान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्लीTBD
तीसरा T20I17 सितंबर 2026भारत  vs अफगानिस्तानअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्लीTBD

ये भी पढ़ें :IND vs SL 1st Test : बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मदद करेगी गाले स्टेडियम की पिच? जानिए कैसा है यहां पर टेस्ट मैचों का रिकॉर्ड