मानसून में जलभराव वाली सड़क पर कार चलाते समय ये गलतियां न करें नहीं तो होगा भारी नुकसान
सिमरन सिंह
पहले पानी की गहराई समझें
पानी देखकर तुरंत कार न उतारें! सबसे पहले अंदाजा लगाएं कि पानी कितना गहरा है। अगर गहराई समझ नहीं आ रही है, तो कार को पानी में ले जाने से बचना बेहतर है।
Car | Source. Pinterest
दूसरे वाहनों को देखकर भी सावधान
आगे की कार देखकर आंख बंद करके न चलें, दूसरे वाहन किस रास्ते से निकल रहे हैं, इससे सड़क का अंदाजा मिल सकता है। लेकिन उसी रास्ते को पूरी तरह सुरक्षित मानना सही नहीं है।
Car | Source. Pinterest
एक्सीलेटर धीरे दबाएं
जलभराव में एक्सीलेटर रखें कंट्रोल में रखें, अचानक तेज एक्सीलेटर दबाने से बचें। धीरे-धीरे और नियंत्रित गति से आगे बढ़ें। हल्का और लगातार एक्सीलेटर कार को स्थिर रखने में मदद कर सकता है।
Car | Source. Pinterest
तेज रफ्तार से बचें
जलभराव वाली सड़क पर तेज रफ्तार कार का नियंत्रण बिगाड़ सकती है। पानी की गहराई ज्यादा हो तो इंजन में पानी जाने का खतरा भी बढ़ सकता है।
Car | Source. Pinterest
ब्रेक ऐसे लगाएं
आगे रास्ता साफ हो तो पहले एक्सीलेटर से पैर हटाकर धीरे-धीरे स्पीड कम करें। जरूरत पड़ने पर ही नियंत्रित तरीके से ब्रेक लगाएं।
Car | Source. Pinterest
पानी से बाहर निकलते ही ये करें
पानी से बाहर निकलने के बाद कम गति पर हल्के ब्रेक लगाकर देखें कि ब्रेक सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं। जरूरत महसूस हो तो सुरक्षित जगह पर रुककर जांच कराएं।
Car | Source. Pinterest
हाइड्रोप्लानिंग से रहें सावधान
जब टायर और सड़क के बीच पानी की परत बन जाती है और पकड़ कम हो जाती है, तो इसे हाइड्रोप्लानिंग कहते हैं। कम स्पीड और अच्छे टायर इसका जोखिम घटाने में मदद करते हैं।
Car | Source. Pinterest
इंजन बंद हो जाए तो ये गलती न करें
अगर जलभराव के बीच इंजन बंद हो जाए, तो बार-बार सेल्फ न लगाएं। इंजन के एयर-इनटेक तक पानी पहुंचने पर दोबारा स्टार्ट करने से गंभीर नुकसान हो सकता है।
Car | Source. Pinterest
सुरक्षित रहना सबसे जरूरी
कार को सुरक्षित जगह निकालने के लिए टो सर्विस या विशेषज्ञ की मदद लें। बारिश में कुछ मिनट की जल्दबाजी आपकी कार को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। सुरक्षित ड्राइव करें, स्पीड कम रखें और पानी की गहराई को नजरअंदाज न करें।
Car | Source. Pinterest
VIP Mobile Number कैसे खरीदें? जानें क्या है खरीदने का पूरा प्रोसेस और इसकी कीमत
VIP Number | Source. Pinterest
Swipe Up