वॉर्म-अप मैच के बीच शुभमन गिल की फिटनेस पर आई ताजा अपडेट, जानिए अब कितने फिट हैं कप्तान?
Shubman Gill Fitness Update: श्रीलंका के साथ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है. कप्तान शुभमन गिल अब फिट हो चुके हैं और प्रैक्टिस में लौट आए हैं.
Shubman Gill Fitness Update: श्रीलंका के साथ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है. कप्तान शुभमन गिल अब फिट हो चुके हैं और प्रैक्टिस में लौट आए हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/09/good-news-for-team-india-shubman-gill-started-net-practice-2026-08-09-10-53-18.jpg)
शुभमन गिल Photograph: (Image Source: AFP)
Shubman Gill Fitness Update: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है. इससे पहले कोलंबो में भारतीय टीम श्रीलंका इलेवन के साथ वॉर्म-अप मैच खेल रही है, जिसके दौरान टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल उंगली में लगी चोट के चलते वॉर्म-अप मैच का हिस्सा नहीं बने, लेकिन अब उन्होंने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. उनके प्रैक्टिस पर आने से क्लीयर हो गया है कि वह अब फिट हैं और पूरी संभावना है कि वह 15 अगस्त से खेले जाने वाले टेस्ट मैच में खेलते नजर आएंगे.
शुभमन गिल अब कितने फिट हैं?
GOOD NEWS FOR TEAM INDIA 🇮🇳
- Shubman Gill has started the batting practice in nets after 2 days of rest. [📸: Debasis Sen] pic.twitter.com/NngvcbolSy
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 9, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल इंजरी के चलते वॉर्म-अप मैच का हिस्सा नहीं बने हैं. मगर, अब टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आ रही है. सोशल मीडिया के हवाले से अपडेट सामने आई है कि कप्तान शुभमन गिल ने 2 दिन के आराम के बाद अब प्रैक्टिस शुरू कर दी है. गिल के फिट होने से टीम इंडिया की चिंता दूर हो गई है. आपको बता दें, अब श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट से पहले उन्हें अभ्यास के दौरान उंगली में चोट लग गई.
शुभमन गिल का श्रीलंका के खिलाफ खेलना तय
अब जबकि शुभमन गिल ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है, तो तय माना जा रहा है कि वह पूरी तरह फिट हैं और 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच में खेलते नजर आएंगे. बता दें, वॉर्म-अप मैच में शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने टीम इंडिया की कप्तानी की.
ऐसा है भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान | स्टेडियम | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 15–19 अगस्त 2026 | गाले | गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | सुबह 10:00 बजे |
| दूसरा टेस्ट | 23–27 अगस्त 2026 | कोलंबो | सिन्हलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC) | सुबह 10:00 बजे |
ये भी पढ़ें: रवींद्र जडेजा ने की कुलदीप यादव की ऐसी नकल, गौतम गंभीर भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, वायरल हुआ वीडियो
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें