world-news

इंडिगो एयरलाइन के देरी से उड़ान भरने पर भड़के बेनीवाल: बोले- पैसेंजर्स लेट हो तो नो एंट्री,जवाबदेही तय हो, प्रधानमंत्री से की कार्रवाई की मांग - Jaipur News

August 8, 2026

इंडिगो एयरलाइन के देरी से उड़ान भरने पर भड़के बेनीवाल:बोले- पैसेंजर्स लेट हो तो नो एंट्री,जवाबदेही तय हो, प्रधानमंत्री से की कार्रवाई की मांग

जयपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंडिगों की फ्लाइट में दिल्ली से जयपुर आ रहे नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एयरलाइन की व्यवस्था और जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं। बेनीवाल सहित फ्लाइट के पैसेंजर्स को करीब 49 मिनट इंतजार करना पड़ा। बेनीवाल ने कहा कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-6131 को दिल्ली से रात 8:20 बजे जयपुर के लिए रवाना होना था, लेकिन पायलट के समय पर नहीं पहुंचने के कारण फ्लाइट निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सकी।

नाराज सांसद ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट

उन्होंने कहा कि फ्लाइट ने रात करीब 9:09 बजे दिल्ली से उड़ान भरी और करीब 56 मिनट की देरी से रात 10:05 बजे जयपुर पहुंची। फ्लाइट में देरी के चलते पैसेंजर्स को काफी इंतजार करना पड़ा।

फ्लाइट में देरी से नाराज सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इंडिगो और केंद्र सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। बेनीवाल ने दावा किया कि दिल्ली से जयपुर आने वाली फ्लाइट पायलट के नहीं आने के कारण उड़ान नहीं भर सकी।

क्या पैसेंजर्स के देरी से पहुंचने पर वेट करती है एयरलाइन

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोई आम यात्री किसी वजह से 1 घंटे लेट हो जाए तो क्या एयरलाइन उसके लिए फ्लाइट को एक घंटे तक रोक सकती है। पैसेंजर्स से समय की पाबंदी की उम्मीद की जाती है, लेकिन एयरलाइन की ओर से फ्लाइट लेट होने पर जवाबदेही तय क्यों नहीं होती।

बेनीवाल ने कहा कि अगर कोई यात्री किसी वजह से एक घंटे देर से एयरपोर्ट पहुंचे तो उसे फ्लाइट में प्रवेश नहीं दिया जाता। ऐसे में सवाल यह है कि जब एयरलाइन की फ्लाइट ही निर्धारित समय से लेट होती है। तो उसकी जवाबदेही क्यों तय नहीं की जाती।

सांसद ने कहा कि सरकार की ओर से हवाई यात्रा में विश्वस्तरीय सुविधाओं के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत में पैसेंजर्स को समय, सम्मान और जवाबदेही से वंचित होना पड़ रहा है।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि क्या यही नया भारत है, जहां आम आदमी की कोई कीमत नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी से अनुशासन की उम्मीद की जाती है, लेकिन व्यवस्था से जवाबदेही नहीं मांगी जाती। बेनीवाल ने इसे लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पैसेंजर्स को समय पर सुविधा उपलब्ध कराना एयरलाइन की जिम्मेदारी है।

नागर विमानन मंत्री से कार्रवाई की मांग

सांसद बेनीवाल ने इस मामले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से भी जवाबदेही तय करने की मांग की उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से सवाल किया-क्या इंडिगो की इस लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एयरलाइन की इस देरी के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग उठाई।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सांसद हनुमान बेनीवाल ने इंडिगो या हवाई यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए हैं। इससे पहले भी वे फ्लाइट में देरी और पैसेंजर्स को होने वाली परेशानी को लेकर एयरलाइन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुके हैं।

इस बार खुद उनके फ्लाइट में सवार होने और निर्धारित समय पर विमान के उड़ान नहीं भरने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पूरे मामले को उठाया।

इंडिगो ने जताया खेद

बेनीवाल की इस पोस्ट के बाद इंडिगो ने जवाब देते हुए इस पर खेद जताया। कंपनी के अधिकारिक अकाउंट से लिखा गया- ‘हम आपकी चिंता को समझते हैं। दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी, इस कारण फ्लाइट लेट हुई।

---

ये खबर भी पढ़ें…

एअर इंडिया की फ्लाइट लेट होने पर भड़के हनुमान बेनीवाल:बोले-जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकती सरकार; मीटिंग के लिए समय पर नहीं पहुंच सके दिल्ली

एअर इंडिया की जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट सोमवार सुबह लेट होने पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नाराजगी जताते हुए सरकार पर निशाना साधा। बेनीवाल को सुबह 11 बजे से चल रहे संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले दिल्ली पहुंचकर विपक्ष के साथी सांसदों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करनी थी। (पूरी खबर पढ़ें)

.

खबरें और भी हैं...

  • 100 रेप के मास्टरमाइंड को जेलर ने किया वीडियो कॉल: अजमेर सेंट्रल जेल के कैदियों से कराई बात, खुद भी बोला- ओके चाचा

    अजमेर सेंट्रल जेल के कैदियों से कराई बात, खुद भी बोला- ओके चाचा|अजमेर,Ajmer - Dainik Bhaskar1:21
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पानी भरा,2 जिलों में भारी-बरसात की चेतावनी: कोटपूतली-बहरोड़ में सड़कें डूबीं, भरतपुर में स्कूलों की छुट्टी; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

    कोटपूतली-बहरोड़ में सड़कें डूबीं, भरतपुर में स्कूलों की छुट्टी; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:31
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बात खरी है

    खर्रा साहब को फिर आया गुस्सा: 'डांस' वाले नेताजी को जिले की जिम्मेदारी; पूर्व MLA का 'बैकफुट शॉट'

    'डांस' वाले नेताजी को जिले की जिम्मेदारी; पूर्व MLA का 'बैकफुट शॉट'|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar1:31
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • किचन में गैस लीक होते ही मोबाइल पर आएगा अलर्ट: सप्लाई बंद नहीं करने पर ऑटोमेटिक होगा ऑफ, जोधपुर के दो युवाओं ने बनाया डिवाइस

    1:29
    • कॉपी लिंक

    शेयर