
शिवम नायर और जॉन अब्राहम की नई फिल्म का अपडेट
जॉन अब्राहम अपनी फिल्म फोर्स 3 (Force 3) को लेकर चर्चाओं में हैं. लोगों को उनकी इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि ये फिल्म 2027 में रिलीज होगी. फिलहाल इसी बीच अब खबर आ रही है कि वो एक नए प्रोजेक्ट से जुड़ गए हैं. इसके लिए उन्होंने ‘द डिप्लोमैट’ फिल्म के डायरेक्टर शिवम नायर संग हाथ मिलाया है. जानकारी के अनुसार, जॉन की ये नई मूवी भी एक्शन थ्रिलर होगी.
जॉन और निर्देशक शिवम नायर की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को भारत में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन ग्लोबल स्तर पर और अपने बजट के हिसाब से ये फिल्म सक्सेसफुल रही थी. फिल्म को समीक्षकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. जान लेते हैं दोनों के इस नए प्रोजेक्ट के बारे में.
शुरुआती स्टेज में हैं तैयारियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवम नायर और जॉन अब्राहम का ये नया प्रोजेक्ट अभी शुरुआती दौर में हैं और इसकी ज्यादा जानकारी को सीक्रेट रखा जा रहा है. ये भी जानकारी सामने आई है कि जॉन और शिवम नायर फिल्म द डिप्लोमैट के बाद से लगातार संपर्क में हैं और कई प्रोजेक्ट्स पर चर्चा कर चुके हैं, जिसके बाद आखिरकार उन्होंने इस एक्शन थ्रिलर को करने का फैसला किया है.
दो हीरो वाली एक्शन थ्रिलर
सूत्रों के अनुसार शिवम नायर और जॉन अब्राहम की ये फिल्म एक दो हीरो वाली एक्शन थ्रिलर होगी. जॉन को ये कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया और इसलिए उन्होंने तुरंत इससे जुड़ने के लिए हां कह दी है. इसके दूसरे लीड को लेकर बातचीत चल रही है और निर्माता इसकी शूटिंग 2026 में ही शुरू करने की योजना बना रहे हैं. फिल्म को 2027 तक सिनेमाघरों में रिलीज करने का गोल है.
शिवम नायर की फिल्में
जानकारी के मुताबिक, ये आगामी प्रोजेक्ट निर्देशक शिवम नायर के अब तक के हाई-ऑक्टेन कमर्शियल एंटरटेनर में से है. इससे पहले वो ‘द डिप्लोमैट’ (2025), के अलावा ‘अहिस्ता अहिस्ता’ ‘महारथी’, ‘भाग जॉनी’, ‘नाम शबाना’ जैसी फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने पॉपुलर वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ (Special OPS) को भी सह-निर्देशित किया है.
जॉन की कई फिल्में हैं लाइनअप
एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म ‘फोर्स 3’ का काम लास्ट फेज में है. ये फिल्म 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें वो ‘सनम तेरी कसम’ के एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. इसके अलावा उनकी अगली फिल्म आईपीएस मारिया’ भी मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट है जिसे रोहित शेट्टी निर्देशित करेंगे. ये फिल्म मुंबई के पूर्व दिग्गज पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की जिंदगी पर बेस्ड होगी.
ये भी पढ़ें: भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की रामायण, प्रोड्यूसर ने बड़ा अपडेट दे दिया

शशि सिंह
शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.
Read More