world-news

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की कैसी है तबियत? इजरायली रिपोर्ट से मची हलचल, अस्पताल ले जाने का किया दावा

August 7, 2026

Image

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (फाइल फोटो)

Photo :

AP

  • Iran Supreme Leader Mojtaba Khamenei Health: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत कैसी है? हर कोई यह जानना चाहता है, लेकिन मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक मंचों से कोसों दूर नजर आ रहे हैं। हालांकि, इजरायली मीडिया ऐसे दावे कर रहा है कि मोजतबा खामेनेई की हालात गंभीर है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
  • इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खामेनेई की हालत बेहद गंभीर होने की अफवाहें सरकार के शीर्ष स्तर पर बैठे लोगों के बीच तेजी से फैल रही है। इससे पहले, यरुशलम पोस्ट ने ईरानवायर और राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के प्रशासन के करीबी सूत्रों के हवाले से ऐसी ही रिपोर्ट प्रकाशित की थी।
  • यरुशलम पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि अगर हमें जल्द ही खामेनेई की शहादत की खबर मिले तो हमें हैरानी नहीं होगी। सनद रहे कि खामेनेई ने 28 फरवरी, 2026 को पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के अमेरिकी हमलों में मारे जाने के तत्काल बाद सुप्रीम लीडर का पद संभाला था।

    सुप्रीम लीडर का पद संभालने के बाद से मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आए और न ही उनके वीडियो दिखाई दिए। उन्होंने महज लिखित बयानों के जरिए ही संदेश जारी किया है।

    अमेरिकी हमलों में घायल हुए खामेनेई?

    रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शुरुआती हमलों में वह घायल हो गए थे और उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद, उनकी सुरक्षा को लेकर उन्हें सार्वजनिक तौर पर सामने आने से रोका गया और वरिष्ठ अधिकारियों तक संदेश पहुंचाने के लिए मध्यस्थों के नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया।

    राष्ट्रपति ने भी सीधे संपर्क को बताया था मुश्किल

    इससे पहले, जुलाई में सऊदी मीडिया आउटलेट अल-हदथ ने एक इजरायली सुरक्षा सूत्र के हवाले से दावा किया था कि मोजतबा खामेनेई ईरान में नहीं हैं। वहीं, समय-समय पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा करते रहते हैं कि ईरान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व को खत्म किया जा चुका है। उन्होंने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में मोजतबा खामेनेई को लेकर कहा था कि उनकी 90 फीसदी हालत खराब है।

    ईरान ने दावों का किया खंडन

    हालांकि, मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर सामने आ रही कई रिपोर्ट्स को ईरानी अधिकारियों ने सिरे से नकार दिया था और कहा था कि उनकी चोटें सतही थीं।

    Anurag Gupta

    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें

    • Hindi News
    • World

    End of Article