world-news

पापा सनी देओल के इशारे से ही थर्रा जाते थे करण देओल, बोले- पिटाई नहीं हुई डर के लिए इशारा ही काफी| Navbharat Live

August 6, 2026

पापा सनी देओल के इशारे से ही थर्रा जाते थे करण देओल, बोले- पिटाई नहीं हुई डर के लिए इशारा ही काफी

  • Written By:

    अपूर्वा नायक

Updated On: Aug 06, 2026 | 07:48 PM IST

विज्ञापन

सार

Batwara 1947 के प्रमोशन के दौरान करण देओल ने पिता सनी देओल से जुड़ा बचपन का मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें कभी डांट या मार नहीं पड़ी, बल्कि सनी देओल का इशारा ही काफी होता था।

Karan Deol Shares Childhood Story

करण देओल और सनी देओल (सौ. सोशल मीडिया)

विस्तार

Karan Deol Shares Childhood Story: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सनी देओल जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करते हुए नजर आने वाले है। सनी के लिए ये फिल्म इसीलिए भी और खास होने वाली है क्योंकि इस फिल्म में उनके साथ बेटा करण देओल भी दिखने वाला है।

इस अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए पहुंचे एक्टर करण देओल ने अपने बचपन का एक किस्सा साझा किया। इस दिलचस्प याद को सुनकर मंच पर मौजूद सभी कलाकार और ऑडियंस के बीच हंसी के ठहाके गूंज उठे।

प्रीति जिंटा ने पूछा था सवाल

हाल ही में सनी देओल, प्रीति जिंटा और करण देओल फिल्म 1947 के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। जहां प्रीति ने करण ने पूछा क्या उन्होंने बचपन में कभी सनी देओल से मार खायी थी। जिसपर करण ने हंसते हुए कहा कि पापा ने पिटाई तो कभी नहीं की, बस उनका एक इशारा ही डर के लिए काफी होता था।

सम्बंधित ख़बरें

जवाब सुन गूंज उठा हॉल

करण देओल के इस जवाब से पूरा हॉल हंसी-ठहाकों से गूंज उठा। ये जवाब सुन सनी देओल और प्रीति जिंटा भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। इस हल्के-फुल्के पल ने प्रमोशनल इवेंट का माहौल और भी खुशनुमा बना दिया।

14 अगस्त को रिलीज होगी बंटवारा 1947

राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी फिल्म बंटवारा 1947 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी हुई है। इस फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने तैयार किया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

कहानी में दिखेगा इंसानियत का संदेश

फिल्म में एक हिंदू परिवार की कहानी दिखाई गई है, जो विभाजन के बाद लाहौर से भारत आता है और उसे एक हवेली मिलती है। बाद में पता चलता है कि उस हवेली में एक बुजुर्ग मुस्लिम महिला अब भी रह रही हैं। इसके बाद कहानी मानवीय रिश्तों, संवेदनाओं और आपसी विश्वास के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है।

ये भी पढ़ें :- क्या फिर एक बार कानूनी पचड़े में फंसेगें Salman Khan, 3 करोड़ रुपये के निवेश विवाद में कोर्ट का नोटिस

फिल्म की स्टारकास्ट

बंटवारा 1947 में सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली जफर, अभिमन्यु सिंह और शबाना आजमी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी प्रसिद्ध नाटककार असगर वजाहत के लोकप्रिय नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या इ नई’ पर आधारित है।

Follow Navbharatlive whatsapp