world-news

टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने लिया बड़ा फैसला, नहीं खेलेंगे अभ्यास मैच

August 5, 2026

Border-Gavaskar Trophy 2027: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 के लिए अभी से तैयारी चल रही है. दोनों ही टीमों के लिए ये सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है. ऐसे में उम्मीद थी कि इस सीरीज की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम कुछ अभ्यास मैच खेल सकती है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने अब अभ्यास मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारतीय सरजमीं की तैयारी के लिए एकदम नया प्लान बनाया है.  

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने बनाया प्लान 

ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए भारत दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 बहुत ही अहम होने वाली है. जिसकी तैयारी को लेकर बोलते हुए हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘हमें लगता है कि परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा, इसलिए हम कोई अभ्यास मैच नहीं खेलेंगे. हमारा पूरा ध्यान ऐसी जगह तैयारी करने पर होगा, जहां भारत जैसी परिस्थितियां मिल सकें. टीम के सामने 2 विकल्प हैं. ऑस्ट्रेलिया पहले संयुक्त अरब अमीरात में भी तैयारी कर चुका है और 2023 के भारत दौरे से पहले बेंगलुरु में कैंप लगाया था. फिलहाल टीम मैनेजमेंट इस बात पर विचार कर रहा है कि खिलाड़ियों की तैयारी के लिए कौन-सा विकल्प सबसे उपयुक्त रहेगा.’ 

---विज्ञापन---

🚨 BORDER GAVASKAR TROPHY UPDATE:

– Australia won't be playing any practice match ahead of the BGT 2027 in India. ❌ pic.twitter.com/lxFef7kAjH

— Johns. (@CricCrazyJohns) August 5, 2026

ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने भरा सबसे ज्यादा टैक्स, जानिए कितने करोड़ का किया भुगतान

बड़ा फैसला ले सकती है ऑस्ट्रेलिया 

हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने साफ किया है कि न्यूजीलैंड दौरे पर कुछ खिलाड़ियों को नहीं भेजा जाएगा. उस समय वो स्टार खिलाड़ी भारत के दौरे का अभ्यास करेंगे. जिसमें स्टार स्पिनर और स्पिन ऑलराउंडर का नाम शामिल है. इन खिलाड़ियों की भारत दौरे पर अहम भूमिका रहने वाली है. लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत में आकर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के ऊपर इस सीरीज के दौरान बड़ा दबाव रहने वाला है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘सिर्फ गंभीर ही क्यों?’ पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने भारतीय टीम को दी कड़ी चेतावनी