world-news

गुरजोत कौर और डॉ. संगीता गर्ग एस.एस.एस.-एन.आई.आर.ई. कपूरथला की आंतरिक शिकायत समिति की सदस्य नामित

August 4, 2026

कपूरथला(उत्तम हिन्दू न्यूज): सरदार स्वर्ण सिंह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिन्यूएबल एनर्जी (एस.एस.एस.-एन.आई.आर.ई.), कपूरथला में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडऩ (रोकथाम, प्रतिषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 के तहत गठित आंतरिक शिकायत समिति की पहली बैठक समिति की प्रेजाइडिंग ऑफिसर डॉ. संगीता गर्ग (एन.आई.टी. जालंधर) की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई।

बैठक में ‘अजीत’ प्रकाशन समूह की वरिष्ठ कार्यकारी श्रीमती गुरजोत कौर बाहरी सदस्य के रूप में शामिल हुईं। इसके अलावा संस्थान से डॉ. अनिल कुमार शर्मा (वैज्ञानिक-ई), डॉ. आशीष बोहड़े (वैज्ञानिक-डी) सदस्य के रूप में तथा गुरप्रीत सिंह (प्रशासनिक सहायक) सदस्य सचिव के रूप में उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में डॉ. आशीष बोहड़े ने सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडऩ की रोकथाम संबंधी कानून एवं समिति की जिम्मेदारियों पर विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में बताया गया कि समिति के गठन के बाद से संस्थान में किसी भी महिला कर्मचारी, संविदा कर्मी, परियोजना स्टाफ, शोधार्थी, प्रशिक्षु (इंटर्न), आगंतुक अथवा कार्यस्थल से जुड़ी किसी भी महिला की ओर से यौन उत्पीडऩ संबंधी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए इस बैठक में जांच से संबंधित कोई मामला विचारार्थ प्रस्तुत नहीं हुआ।

विचार-विमर्श के उपरांत समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि संस्थान की सभी महिला कर्मचारियों को अगली बैठक में आमंत्रित किया जाएगा तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडऩ की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सुरक्षित एवं सहयोगात्मक वातावरण विकसित किया जाएगा।
समिति ने यह भी अनुशंसा की कि कर्मचारियों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों को जागरूक करने के लिए पंपलेट और ब्रोशर वितरित किए जाएं, संस्थान के प्रमुख स्थानों पर सूचना बोर्ड/फ्लेक्स लगाए जाएं जिन पर आंतरिक शिकायत समिति एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध हो, तथा शिकायतों की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए संस्थान में उपयुक्त स्थान पर शिकायत पेटी स्थापित की जाए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आंतरिक शिकायत समिति समय-समय पर संस्थान में यौन उत्पीडऩ की रोकथाम संबंधी नियमों के अनुपालन एवं उठाए गए उपायों की नियमित समीक्षा करती रहेगी।

You Might Be Interested In

  • E-20 पेट्रोल से गाड़ियों के इंजन हुए खराब, पंजाब विधानसभा में CM मान का दावा, 45 हजार वाहनों पर हुई स्टडी
  • पंजाब में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी, पार्टी के भीतर ‘स्लीपर सेलों’ से भी लड़ना होगा: भूपेश बघेल
  • PSPCL के CMD और निदेशक 7 अगस्त को करेंगे 5 जिलों का दौरा, स्टेकहोल्डर बैठकों में सुनेंगे जनसमस्याएं
  • पंजाब मांगता मोदी का नेतृत्व, अमित शाह जैसा प्रशासक व योगी जी जैसा मुख्यमंत्री: श्वेत मलिक
  • रंगला पंजाब को कांग्रेस व आप पार्टी सरकारों ने बना दिया कंगला पंजाब: श्वेत मलिक
  • पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा स्थापित मौलिक कर्तव्यों की शिला समाज को दे रही सार्थक संदेश: खन्ना