Poonch Blast: LOC पर घुसपैठ रोकने के लिए अग्रिम क्षेत्रों में बारूदी सुरंगे बिछाई जाती है. हालांकि, लगातार बारिश की वजह से कई बार ये सुरंगे अपने स्थान से खिसक जाती हैं, जिस वजह से उन्हें इनेक्टिव करना पड़ता है.
Poonch Blast: LOC पर घुसपैठ रोकने के लिए अग्रिम क्षेत्रों में बारूदी सुरंगे बिछाई जाती है. हालांकि, लगातार बारिश की वजह से कई बार ये सुरंगे अपने स्थान से खिसक जाती हैं, जिस वजह से उन्हें इनेक्टिव करना पड़ता है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/6E7PO6ZW2899mIMBz4Xj.jpg)
File Photo
Poonch Blast: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक ब्लास्ट हो गया, जिसमें दो सैन्य जवान घायल हो गए. दोनों को सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना पुंछ के मेंढर सेक्टर की है. दरअसल, मेंढर सेक्टर में एलओसी के पास बुधवार शाम को एक बारूदी सुरंग को इनएक्टिव करने के दौरान ब्लास्ट हुआ था.
अब जानें क्या है पूरा मामला
सैन्य अधिकारियों के अनुसार, भारतीय सेना का बम निरोधक दस्ता बुधवार को नियमित गश्त पर था. इस दौरान, कंगा गली क्षेत्र में मिली बारूदी सुरंग को टीम इनएक्टिव करने लगी और तभी उसमें ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट में टीम के दो जवान घायल हो गए. घायल सैनिकों को आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
कश्मीर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- कश्मीर में पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर की फायरिंग, घुसपैठियों की मदद करने की आशंका
घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई थी बारूदी सुरंगें
बता दें, एलओसी पर घुसपैठ रोकने के लिए अग्रिम क्षेत्रों में बारूदी सुरंगे बिछाई जाती है. हालांकि, लगातार बारिश की वजह से कई बार ये सुरंगे अपने स्थान से खिसक जाती हैं, जिस वजह से समय-समय पर इन्हें इनेक्टिव करना पड़ता है.
कश्मीर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Jammu Kashmir Blast: जम्मू-कश्मीर के उरी में LoC के पास हुआ धमाका, सेना के दो जवान शहीद
नालवा-देवगर तरवान क्षेत्र में मिला विस्फोटक
इस बीच, पुंछ के नालवा-देवगर तरवान क्षेत्र में मजदूरों को एक जंग लगा हुआ संदिग्ध विस्फोटक मिला है. सेना ने मौके पर पहुंचकर उसे नष्ट कर दिया है.
कश्मीर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, कुलगाम में 2 गैर कश्मीरी मजदूरों को मारी गोली, एक की मौत
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, बॉर्डर वाले इलाकों में बारूदी सुरंगे लगाई जाती है. कभी-कभार बारिश की वजह से ये बहकर अपने स्थान से खिसक जाती है. इस बीच, सेना ने एक जंग लगा हुआ विस्फोटक डिवाइस बरामद किया था, जिसे दोनों जवान निष्क्रिय कर रहे थे. हादसा उसी दौरान हो गया था.
कश्मीर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में लश्कर का कमांडर जाकिर गनी ढेर
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें