education

PNB LBO Recruitment: 545 पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, तुरंत करें अप्लाई

August 16, 2026

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) बनने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज बेहद अहम दिन है. बैंक की 545 पदों वाली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2026 को समाप्त हो रही है. ऐसे में जिन योग्य अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें बिना देरी किए फॉर्म भर देना चाहिए. यह भर्ती जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के तहत की जा रही है. आवेदन आईबीपीएस के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं. अगर रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं और फीस जमा नहीं किया है तो आज ही फीस का भुगतान करना जरूरी है.

545 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती

PNB ने 20 जुलाई 2026 को LBO भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था. इस अभियान के जरिए कुल 545 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इससे उम्मीदवारों को अपनी पसंद के राज्य या स्थानीय क्षेत्र में नौकरी पाने का अवसर मिल सकता है. आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और लास्ट डेट के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

ग्रेजुएशन के साथ अनुभव जरूरी

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है. 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार एज लिमिट में छूट मिलेगी.

उम्मीदवार के पास शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक या रीजनल रूरल बैंक में क्लर्क या ऑफिसर के तौर पर कम से कम एक साल का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव होना चाहिए. इसके अलावा जिस राज्य के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की लोकल भाषा को पढ़ना, लिखना और बोलना आना जरूरी है.

लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी. इसमें सफल उम्मीदवारों की आगे स्क्रीनिंग की जाएगी. इसके बाद लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) लिया जाएगा. अंतिम चरण में पर्सनल इंटरव्यू होगा. सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को LBO पद पर नियुक्ति दी जाएगी. इसलिए इच्छुक उम्मीदवार अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button