Updated: Saturday, September 26, 2026, 21:19 [IST]
PM Kisan 24th Installment Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 24वीं किस्त का करोड़ों किसानों को इंतजार है। हर चार महीने में मिलने वाली इस किस्त को लेकर किसानों के बीच चर्चा तेज है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार या कृषि मंत्रालय ने इसकी तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
आमतौर पर किस्त जारी होने से करीब एक सप्ताह या 10 दिन पहले सरकार तारीख की जानकारी देती है। इस बार अभी ऐसा कोई अपडेट नहीं आया है।
24वीं किस्त कब आ सकती है?
पीएम किसान की किस्त आमतौर पर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। हालांकि, हर बार तारीख बिल्कुल चार महीने बाद ही हो, यह जरूरी नहीं है। कई बार किस्त कुछ दिन आगे या पीछे भी जारी होती है। कुछ मौकों पर इसमें करीब एक महीने का अंतर भी देखा गया है। अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। पिछली यानी 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। इस हिसाब से:
- 20 जून 2026 को 23वीं किस्त जारी हुई थी।
- 20 अक्टूबर 2026 को चार महीने पूरे होंगे।
- इसी आधार पर 24वीं किस्त 20 अक्टूबर या उसके बाद आने का अनुमान लगाया जा रहा है।
यह तारीख अभी सरकार की ओर से कंफर्म नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें: PM Awas Yojana: क्या आवास योजना की सूची में है आपका नाम? कब तक पंचायतों में चलेगा सत्यापन अभियान?
तारीख का ऐलान कौन करता है?
पीएम किसान योजना की किस्त जारी करने की तारीख की आधिकारिक जानकारी कृषि मंत्रालय की ओर से दी जाती है। आमतौर पर किसानों को किस्त की तारीख के बारे में कुछ दिन पहले जानकारी मिलती है। फिलहाल कृषि मंत्रालय ने 24वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है। इसलिए अक्टूबर में किस दिन पैसा आएगा, इसे लेकर अभी पक्की जानकारी का इंतजार करना होगा।
कुछ किसानों को मिल सकते हैं 4 हजार रुपये
24वीं किस्त के समय कुछ पात्र किसानों के बैंक खाते में 4 हजार रुपये आने की संभावना है। यह उन किसानों के लिए हो सकता है, जिनकी पिछली किस्त किसी तकनीकी समस्या की वजह से रुक गई थी। अगर किसी पात्र किसान की पिछली किस्त तकनीकी कारण से नहीं मिली और उसका भुगतान बाद में भी लंबित रहा, तो बकाया किस्त और 24वीं किस्त एक साथ मिलने की स्थिति में खाते में कुल 4 हजार रुपये आ सकते हैं। ध्यान रखें:
- 4 हजार रुपये हर किसान को नहीं मिलेंगे।
- यह राशि बकाया किस्त वाले पात्र किसानों के मामले में हो सकती है।
- सामान्य पात्र किसान को तय किस्त के अनुसार राशि मिलेगी।
- अंतिम भुगतान सरकार के रिकॉर्ड और पात्रता के आधार पर होगा।
किसानों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को अपनी योजना से जुड़ी जानकारी पहले से जांच लेनी चाहिए। खास तौर पर बैंक खाते और योजना से जुड़े रिकॉर्ड में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर किस्त अटक सकती है। किसान इन बातों पर ध्यान दें:
- बैंक खाता सही और सक्रिय है या नहीं।
- आधार से जुड़ी जानकारी में कोई गलती तो नहीं है।
- ई-केवाईसी पूरी है या नहीं।
- जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में जानकारी सही है या नहीं।
- पिछली किस्त का पैसा खाते में आया था या नहीं।
अभी सिर्फ अनुमान, तारीख का इंतजार
फिलहाल 24वीं किस्त की 20 अक्टूबर या उसके बाद आने की संभावना केवल चार महीने के सामान्य चक्र पर आधारित अनुमान है। सरकार की ओर से तारीख घोषित होने के बाद ही यह साफ होगा कि किसानों के खातों में पैसा किस दिन भेजा जाएगा। इसलिए किसान आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें और किसी भी वायरल मैसेज या अपुष्ट तारीख को अंतिम जानकारी न मानें।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi Kist: अटक जाएंगे इन किसानों की 24वीं किस्त के पैसे, चेक कर लें लिस्ट में आप भी तो नहीं?