world-news

PM मोदी ने मन की बात में की भारतीय बेटियों की तारीफ, लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत पर कही बड़ी बात| Navbharat Live

July 26, 2026

Updated On: Jul 26, 2026 | 01:27 PM IST

विज्ञापन

सार

PM Modi Praises Indian Players: पीएम नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं। साथ ही पीवी सिंधु और महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत की सराहना की।

PM Modi boosts the morale of Indian athletes; lauds the historic achievements of Sindhu and the women's cricket team.

पीवी सिंधु और महिला क्रिकेट टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

PM Modi Praises PV Sindhu And Indian Womens Cricket Team: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हाल के दिनों में भारतीय खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि देश के युवा वैश्विक मंच पर लगातार भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कॉमनवेल्थ गेम्स कुछ दिन पहले ग्लासगो में शुरू हुए हैं। पूरा देश भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं दे रहा है। हर भारतीय चाहता है कि हमारे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करें और अपने खेल से सभी का दिल जीतें।’

A hard-earned victory is special, but when it happens at an iconic venue, it adds to the joy! This is exactly what happened when our women’s cricket team won at Lord’s! Congratulations to the team and best wishes for their endeavours ahead. #MannKiBaat pic.twitter.com/A08ngF3rwd — Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2026

पीवी सिंधु की ऐतिहासिक जीत का किया जिक्र

पीएम मोदी ने बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु की उपलब्धि की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सिंधु जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी हैं और पूरे देश को उनकी इस सफलता पर गर्व है।

महिला क्रिकेट टीम की तारीफ

प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लॉर्ड्स में मिली ऐतिहासिक टेस्ट जीत को भी याद किया। उन्होंने कहा कि टीम ने 270 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। उन्होंने कहा, ‘भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच जीता। यह ऐतिहासिक जीत है।’

सम्बंधित ख़बरें

पीएम मोदी ने बताया कि लॉर्ड्स के लंबे इतिहास में यह पहली बार था जब वहां महिला टीम का टेस्ट मैच खेला गया। उन्होंने 1983 विश्व कप जीत की याद दिलाते हुए कहा कि जिस मैदान पर भारत ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीता था, उसी मैदान पर अब ‘नारी शक्ति’ ने देश का गौरव बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें- FIH Youth Hockey5s Asia Championship: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर भारत बना चैंपियन, महिला टीम ने जीता रजत पदक

केरल की अनोखी पहल का भी किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में केरल के एर्नाकुलम जिले के साउथ चित्तूर स्थित एक स्कूल की अनोखी पहल की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि वहां के संस्कृत क्लब में शिक्षक अभिलाष ने ‘अक्षरकंदुक’ नाम की परियोजना शुरू की है, जिसमें फुटबॉल से जुड़े शब्दों के जरिए संस्कृत अक्षरों को आसान और रोचक तरीके से सिखाया जाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस तरह की रचनात्मक पहल न केवल संस्कृत सीखने को आसान बनाती है, बल्कि युवाओं को खेलों से भी जोड़ती है और शिक्षा व संस्कृति के साथ खेलों का बेहतर समन्वय स्थापित करती है।

Follow Navbharatlive whatsapp