world-news

'भारत पर दुनियाभर का भरोसा बढ़ा', सेमीकॉन इंडिया में PM मोदी ने दिया फ्यूचर मंत्र

September 17, 2026

सेमीकॉन इंडिया 2026 की शुरुआत हो चुकी है. इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. 3 दिवसीय कार्यक्रम 17 सितंबर से 19 सितंबर तक चलेगा. इस इवेंट में 52 देश की 300 से अधिक कंपनियां शामिल होने जा रही है. 

पीएम मोदी ने उद्घाटन करते हुए कहा कि दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ता जा रहा है. कई रेटिंग एजेंसियों को भारत को अच्छी रेटिंग दी है. उन्होंने कहा कि किसी भी देश के लिए इतने कम समय में तरक्की करना आसान नहीं है.  

पीएम मोदी ने बताया कि हमारी यात्रा में बहुत सारे स्टेक होल्डर्स ने अहम जिम्मेदारी निभाई है. भारत में फैबलेस कंपनियों की ग्रोथ हो रही है. उन्होंने कहा कि AI इकोसिस्टम को बेहतर करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं. 

सम्बंधित ख़बरें

पीएम मोदी ने कहा कि एक और फायदा यूथ का मिलेगा, हमारे देश में इंजीनियरिंग का बहुत बड़ा पूल है. भारत हर साल लाखों की संख्या में इंजीनियर बना रहा है. भारत में चीफ डिजाइनिंग के लिए बहुत बड़े लेवल स्किलिंग का काम चल रहा है. 

पीएम ने कहा कि सरकार एक लाख छात्रों को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए ट्रेनिंग देने का लक्ष्य लेकर चल रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि जो युवा रिसर्च कर रहे हैं, वे आगे आएं. उन्होंने ने कहा कि भारत में इंडस्ट्री को भी फायदा मिलेगा. साथ ही पीएम मोदी ने चुनौतियों का भी जिक्र किया है. 

पीएम मोदी ने बताया कि सेमीकंडक्टर के लिए एक बड़ा विषय एनर्जी सिक्योरिटी भी है. आने वाले दिनों में बिजली की मांग बढ़ेगी और भारत इसके लिए तैयार है और भारत पावर सेक्टर में बड़े स्तर पर इन्वेस्ट कर रहा है. भारत स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर पर भी काम कर रहा है. 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत हर वो कदम उठा रहा है, जो उसको सेमीकंडक्टर का एक प्रीफर्ड डेस्टिनेशन बन रहा है. 

सेमीकॉन इंडिया 2026 में स्टूडेंट भी शामिल हुए 

सेमीकॉन इंडिया 2026 में इंडियन कंपनियां, इन्वेस्टर्स, रिसर्चर और कई स्टूडेंट शामिल हुए हैं. इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में सहयोग, इन्वेस्टमेंट और प्रतिभा के विकास को बढ़ावा देना है. सेमीकॉन इंडिया 2026 की थीम  'सिलिकॉन से सिस्टम तक: इको सिस्टम का निर्माण' है. 

सेमीकॉन इंडिया 2026 में 600 से अधिक कंपनियां और स्टार्टअप हिस्सा लेंगी और करीब 50 हजार विजिटर्स पहुंचने की उम्मीद है. इसमें 52 देशों से 400 से अधिक एग्जीक्यूटिव्स शामिल होंगे, साथ ही 150 से अधिक स्पीकर्स भी शामिल होने जा रहे हैं.  

सेमीकॉन इंडिया 2026 कार्यक्रम क्यों शोकेश होगा  

सेमीकॉन इंडिया 2026 इवेंट के दौरान सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन को दिखाया जाएगा. सेमीकंडक्टर मटेरियल और चिप डिजाइन से लेकर फैब्रिकेशन, एडवांस्ड पैकेजिंग तक के कंप्लीट प्रोसेस को दिखाया जाएगा. सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के पूरे सफर को दिखाया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: ना QR कोड स्कैनिंग, ना स्मार्टफोन, चीन में कमाल है पेमेंट का तरीका, खून की नसें होती हैं स्कैन

जानकारी के मुताबिक, इस बार सैंड टू सिलिकॉम टू सिस्टम वैल्यू चैन एक्सपीरियंस के जरिए सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के इस पूरे सफर को दिखाया जाएगा. 

ये देश लगाएंगे अपने पवेलियन 

सेमीकॉन इवेंट में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन का प्रतिनिधित्व करने वाले छह कंट्री पवेलियन मौजूद हैं. साथ ही 12 स्टेट बूथ, एक स्टार्टअप पवेलियन, इनोवेशन शोकेस, स्टूडेंट हैकाथॉन और वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन मौजूद हैं. 

सेमीकंडक्टर क्या है? 

सेमीकंडक्टर, असल में एक इलेक्ट्रिसिटी का ट्रैफिक कंट्रोलर होता है. इसका इस्तेमाल मोबाइल से कार तक में किया जाता है. अब अधिकतर एडवांस्ड मशीनों में चिपसेट का इस्तेमाल किया है. इसको सिलिकॉन से तैयार किया  जाता है. सिलिकॉन से तैयार किए गए वेफर पर अरबों छोटे-छोटे ट्रांजिस्टर बनाए जाते हैं, फिर इन्हीं से प्रोसेसर और

---- समाप्त ----