
शिवसेना प्रवक्ता अरुण सावंत. (फाइल फोटो)
शरद पवार की पार्टी एनसीपी के आठ सांसदों के पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर शिवसेना प्रवक्ता अरुण सावंत ने कहा कि सुप्रिया सुले ने भांप लिया है कि हवा किस दिशा में चल रही है. सावंत ने कहा कि यही वजह है कि सुप्रिया आज आठ सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी. अरुण सावंत ने कहा कि अगर वे INDIA गठबंधन के साथ बने रहते हैं, तो उनकी पार्टी के पूरी तरह खत्म होने का खतरा पैदा हो सकता है.
शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि इन सांसदों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास चाहिए. इसलिए उन्हें ‘विकास पुरुष’ नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लेना ही होगा. और अगर संजय राउत जो कह रहे हैं, वह सच है, तो सुबह हमें गरमा-गरम ढोकला, फाफड़ा और जलेबी देखने को मिल सकती है. संजय राउत, आपको भी इस बात से सहमत होना चाहिए. अपने बाकी सांसदों को भी साथ लेकर आइए और प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद लीजिए. वहां आपका विशेष स्वागत किया जाएगा.
पीएम मोदी से मिलेंगे एनसीपी सांसद
दरअसल संसद के मानसून सत्र के अंतिम हफ्ते में प्रवेश के साथ ही परिसीमन विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. संसद में जारी गतिरोध को खत्म करने और परिसीमन के साथ महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार की कोशिशों के बीच एनसीपी (शरद पवार) गुट के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने जा रहे हैं. यह बैठक आज हो सकती है.
परिसीमन प्रक्रिया भी अहम मुद्दा
बताया जा रहा है कि इस बैठक में सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रधानमंत्री के सामने रखेंगे. हालांकि, सरकार की प्राथमिकताओं में परिसीमन प्रक्रिया भी अहम मुद्दा हो सकती है. बैठक ऐसे समय हो रही है, जब संसद के मानसून सत्र का अंतिम सप्ताह शुरू होने वाला है.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More