world-news

सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना की लड़ाई के बीच PM मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात| Navbharat Live

August 7, 2026

Updated On: Aug 07, 2026 | 04:46 PM IST

विज्ञापन

सार

Eknath Shinde Meet PM Modi: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना सांसदों के साथ दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान महाराष्ट्र के विकास और बारिश समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

Eknath Shinde Meet PM Narendra Modi In Delhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुष्पगुच्छ देते महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)

विस्तार

Eknath Shinde Meet PM Narendra Modi In Delhi: सुप्रीम कोर्ट शिवसेना पार्टी और चुनाव चिन्ह की लड़ाई के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उद्धव ठाकरे गुट से बगावत कर शिंदे के खेमे में आए शिवसेना सांसद भी मौजूद रहे। इस बैठक के बाद महाराष्ट्र के राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

नए सांसदों के साथ पीएम मोदी की चाय पर चर्चा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद शिवसेना के उन 6 नए सांसदों को चाय और नाश्ते पर आमंत्रित किया था, जो हाल ही में एनडीए का हिस्सा बने हैं। शिंदे ने कहा कि यह बेहद गर्व और खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से हमारे नए सांसदों को बुलाया और उनसे बातचीत की। हमारे सभी सांसदों में इस मुलाकात को लेकर भारी उत्साह और खुशी का माहौल है। खुद प्रधानमंत्री ने हमारी बैठक के दौरान इस बात का जिक्र भी किया।

Delhi | Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde and other Shiv Sena MP’s met Prime Minister Narendra Modi today in the Parliament. (Source: Shiv Sena Office) pic.twitter.com/uav8t6JjVK — ANI (@ANI) August 7, 2026

पीएम मोदी से क्या हुई एकनाथ शिंदे की बात?

संसद सत्र के दौरान पीएम मोदी से हुई इस बैठक को लेकर एकनाथ शिंदे ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी से महाराष्ट्र के विकास कार्यों और राज्य में बारिश के हालात पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए एकनाथ शिंदे ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ यह बैठक बेहद सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

महाराष्ट्र के विकास और बारिश के हालात पर हुई बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा राज्य का विकास और वर्तमान स्थिति रही। एकनाथ शिंदे ने जानकारी दी कि बैठक के दौरान महाराष्ट्र में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, विकास कार्यों और राज्य भर में हो रही बारिश के हालातों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और राज्य को हर संभव सहायता दी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

VIDEO | On meeting PM Narendra Modi, Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde says, “I met the Prime Minister today. Whenever Parliament is in session, I come here to meet our MPs. The Prime Minister gave me time to meet him, and we discussed Maharashtra’s development and other… pic.twitter.com/p5p7r5OMJS — Press Trust of India (@PTI_News) August 7, 2026

संसद के हंगामे और विपक्ष पर तीखा हमला

संसद में चल रहे हंगामे और गतिरोध को लेकर एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसद की कार्यवाही चल रही है और इसमें देश के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। पहले विपक्ष ने इस्तीफे की मांग की थी। धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं के सम्मान में पहले ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। आज देश के युवा और आंदोलनकारी अपने-अपने काम में जुट गए हैं, लेकिन विपक्ष संसद चलने के बावजूद किसी भी मुद्दे पर गंभीर चर्चा करने को तैयार नहीं दिख रहा है।

यह भी पढ़ें:- उद्धव गुट छोड़कर आए सांसदों से मिले PM मोदी, धाराशिव सांसद से योग पर चर्चा तो पार्थ पवार से पूछी मां की सेहत

शिंदे ने आगे कहा कि केंद्र सरकार हमेशा चर्चा के लिए तैयार है और देश के युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है। धर्मेंद्र प्रधान जी ने युवाओं की भावनाओं और सम्मान का ख्याल रखते हुए कदम उठाया था, लेकिन दुर्भाग्य से विपक्ष युवाओं के भविष्य और उनके मुद्दों के नाम पर सिर्फ राजनीति करने में व्यस्त है।

Follow Navbharatlive whatsapp