world-news

Pickup Truck: न्यू जनरेशन हाइलक्स की लॉन्चिंग कल, जानें डिजाइन और सेफ्टी में क्या खास? - Haribhoomi

July 27, 2026

Pickup Truck: भारतीय बाजार में आने वाले नए टोयोटा पिकअप ट्रक में में पहले से ज्यादा बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम केबिन, Level-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं।

Toyota Hilux

न्यू जनरेशन हाइलक्स की लॉन्चिंग कल

  • Published: 27 Jul 2026, 07:08 PM IST
  • Last Updated: 27 Jul 2026, 07:08 PM IST

Pickup Truck: टोयोटा भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय पिकअप ट्रक Toyota Hilux की नई जनरेशन लॉन्च करने जा रही है। नई Hilux को अपडेटेड एक्सटीरियर, प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस फीचर्स और हाइब्रिड पावरट्रेन के विकल्प के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। आइए जानते हैं नई Toyota Hilux में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

कल होगी नई Toyota Hilux की एंट्री
टोयोटा अपनी नई जनरेशन Hilux को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। कंपनी कल इस अपडेटेड पिकअप ट्रक से पर्दा उठाएगी, जिसमें डिजाइन से लेकर फीचर्स और पावरट्रेन तक कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

एक्सटीरियर में होंगे बड़े बदलाव
नई जनरेशन Hilux का लुक मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा बोल्ड और मॉडर्न हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें मिलने वाले प्रमुख बदलावों में शामिल हैं:

नया फ्रंट बंपर
स्लिम LED हेडलाइट्स
बड़ी और चौड़ी फ्रंट ग्रिल
बड़े अक्षरों में Toyota बैजिंग
नए डिजाइन के व्हील आर्च
नए अलॉय व्हील्स

इन बदलावों से पिकअप ट्रक को पहले से अधिक प्रीमियम और दमदार रोड प्रजेंस मिलने की उम्मीद है।

मिल सकते हैं ये प्रीमियम फीचर्स
नई Toyota Hilux में कई आधुनिक और एडवांस फीचर्स दिए जा सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:

LED हेडलाइट्स
12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
वायरलेस चार्जर
360-डिग्री कैमरा
Level-2 ADAS
फॉग लैंप
नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स
हाइब्रिड विकल्प के साथ मिलेगा 2.8-लीटर डीजल इंजन

नई Hilux में पहली बार हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प मिलने की संभावना है। इसके अलावा इसमें 2.8-लीटर टर्बो-डीजल इंजन भी जारी रह सकता है, जो 204 PS की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और बेहतर ऑफ-रोड क्षमता मिलने की भी उम्मीद है।

कीमत का खुलासा लॉन्च के समय
टोयोटा नई Hilux की कीमत का ऐलान लॉन्च इवेंट के दौरान करेगी। माना जा रहा है कि नए फीचर्स और अपडेट्स के चलते इसकी कीमत मौजूदा मॉडल की तुलना में कुछ बढ़ सकती है।

(मंजू कुमारी)