world-news

ओरी के आरोपों के बीच स्विट्जरलैंड की सैर पर अमृता सिंह, सारा अली खान ने शेयर की फोटोज

September 17, 2026

ओरी के आरोपों के बीच स्विट्जरलैंड की सैर पर अमृता सिंह, सारा अली खान ने शेयर की फोटोज

Sara Ali Khan Switzerland

  • 1/10

सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ स्विट्जरलैंड में खूबसूरत छुट्टियों का मजा ले रही हैं.  सारा ने स्विस आल्प्स, झीलों, ग्लेशियरों, नदियों और खूबसूरत वायर-कार राइड्स की तस्वीरें शेयर करके अपनी मां-बेटी की छुट्टियों की झलक दिखाई. (Photo: instagram/saraalikhan95)
 

Sara Ali Khan Switzerland

  • 2/10

एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी मां और मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ स्विट्जरलैंड में शानदार छुट्टियां बिता रही हैं.
 (Photo: instagram/saraalikhan95)

Sara Ali Khan Switzerland

  • 3/10

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर स्विस आल्प्स की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें पहाड़ों के शानदार नजारे, झीलें, ग्लेशियर, नदियां और फव्वारे दिखाई दे रहे हैं.  (Photo: instagram/saraalikhan95)

Sara Ali Khan Switzerland

  • 4/10

इन पलों को शेयर करते हुए सारा ने एक मजेदार कैप्शन लिखा, जो उनकी मां के साथ छुट्टियों के एक्सपीरियंस को खूबसूरती से बयां करता है. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि कैसे उनकी मां ने इस ट्रिप को और भी खास बना दिया.
 (Photo: instagram/saraalikhan95)

Sara Ali Khan Switzerland

  • 5/10

अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'शांति और पहाड़ = मम्मी और पहाड़. कभी झील, कभी ग्लेशियर, कभी नदी, तो कभी फव्वारा.'
 (Photo: instagram/saraalikhan95)

Sara Ali Khan Switzerland

  • 6/10

'अगर आपको असली खुशी चाहिए तो मम्मी का साथ जरूरी है, और बाकी वादियां तो संभाल ही लेंगी - यह मुझे पक्का पता है.'
 (Photo: instagram/saraalikhan95)

Sara Ali Khan Switzerland

  • 7/10

फोटो गैलरी में सारा को अपनी मां अमृता के साथ स्विस आल्प्स के खूबसूरत बैकग्राउंड में खुशमिजाज पोज देते हुए देखा जा सकता है. एक्ट्रेस ने कुछ सोलो तस्वीरें भी खिंचवाईं.

(Photo: instagram/saraalikhan95)

Sara Ali Khan Switzerland

  • 8/10

सारा ने अपनी रोमांचक छुट्टियों के वीडियो भी शेयर किए, जिनमें उन्होंने अपनी मां के साथ की गई मजेदार एक्टिविटी की झलक दिखाई. 
 (Photo: instagram/saraalikhan95)

Sara Ali Khan Switzerland

  • 9/10

गौरतलब है कि बीते दिनों अमृता सिंह का नाम काफी सुर्खियों में रहा था.  ओरी ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया था, '2021 में, अमृता सिंह ने मुझे बहुत परेशान किया था (traumatised). यह बहुत ज्यादा था. मेरी जिंदगी नर्क बना दी थी.' (Photo: instagram/saraalikhan95)

Sara Ali Khan Switzerland

  • 10/10

अब इन सब के बीच सारा और अमृता सिंह स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों में इन्जॉय कर रही हैं. काम की बात करें तो, सारा अपनी आने वाली फिल्म "उड़ता तीर" के प्रमोशन की तैयारी कर रही हैं. (Photo: instagram/saraalikhan95)