- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Kanpur: Alankar Agnihotri Statement On Government Resignation | RAP News
कानपुर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कानपुर में रविवार दोपहर 2.30 राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री 2.50 बजे पहुंचे। उन्होंने संगठन के विस्तार, आगामी चुनाव की तैयारियों और सरकार की नीतियों को लेकर कई सवाल उठाए।
बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट रहने के दौरान इस्तीफा दे चुके पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि पार्टी देश में एक अलग तरह की क्रांति के लिए बनाई गई है। अब तक 23 हजार से ज्यादा पदाधिकारी बनाए जा चुके हैं और पार्टी को बड़ा जनसमर्थन मिल रहा है। नगर स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा चुका है। जल्द ही बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया जाएगा।

अलंकार अग्निहोत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय अधिकार पार्टी।
‘सामान्य वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही पार्टी’
अपनी नौकरी से इस्तीफा दे चुके पूर्व पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि हमारी लड़ाई उन लोगों के लिए है, जिनसे वोट तो ले लिया जाता है, लेकिन चुनाव के बाद सामान्य वर्ग के लोगों के लिए काले कानून लाकर उनके अधिकार छीनने का काम किया जाता है।
संगठन ने विधानसभा की 115 से 120 सीटों को चिन्हित किया है, जहां पार्टी खुद को मजबूत स्थिति में देख रही है।
इसके अलावा करीब 270 सीटें ऐसी हैं, जहां पार्टी किसी ऐसे गठबंधन के साथ जा सकती है, जो समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रहा हो। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव के बाद सरकार में राष्ट्रीय अधिकार पार्टी की भागीदारी जरूर दिखाई देगी।
हर वर्ग को संगठन से जोड़ने का दावा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा में हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। पार्टी की ओर से अल्पसंख्यक, ओबीसी, एससी, किसान मोर्चा और छात्र मोर्चा बनाए गए हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि सभी समाज के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। इसके साथ ही तीन अन्य राज्यों में भी पार्टी का विस्तार किया जा रहा है।

राष्ट्रीय अधिकार पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन मे पहुंचे पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर निशाना
अलंकार अग्निहोत्री ने युवाओं पर लाठीचार्ज का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि युवाओं पर जिस तरह से लाठी चलाई गई, वह सबने देखा है। पार्टी ने भी हर जिले में प्रदर्शन किया और छात्रों के हक की लड़ाई में आगे रही।
‘घमंड में कहते थे, हमारी सरकार में इस्तीफा नहीं होता’
उन्होंने कहा, ‘‘घमंड में जो लोग कहते थे कि हमारी सरकार में इस्तीफा नहीं होता है, इस्तीफा तो यूपीए की सरकार में हुआ करता था। अभी तो पहला इस्तीफा हुआ है।’’
भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का उदाहरण दिया। उन्होंने दावा किया कि 57 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर की लागत से बनी पुल की सड़क में कई जगह गड्ढे हो गए हैं। उन्होंने इसकी वजह ठेकेदारी नीति को बताया।
अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि पहले एक कंपनी को ठेका दिया जाता है और बाद में वो दूसरी कंपनी को ठेका दे देता है। उन्होंने कहा कि पूरा पैसा ‘गुजरात मॉडल’ के नाम पर दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर मिशन 2047 के नाम पर लोगों को बहकाने की भी बात कही।
नोटबंदी और जीएसटी पर भी साधा निशाना
पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि पहले नोटबंदी और फिर जीएसटी से व्यापार पूरी तरह बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि इन नीतियों से व्यापारियों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी, कार्यकर्ता मिलकर ऐसी साजिशों को कामयाब नहीं होने देंगे।
.