sports

PAK vs ENG: अराफत मिन्हास के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने, वनडे क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ 7वीं बार हुआ ऐसा

October 20, 2026

PAK vs ENG: अराफत मिन्हास के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने, वनडे क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ 7वीं बार हुआ ऐसा

मिन्हास की फिरकी में फंसे अंग्रेज. (फोटो- GETTY)

Arafat Minhas vs England: वनडे ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के युवा ऑलराउंडर अराफत मिन्हास ने गेंद और बल्ले दोनों से ऐसा ऐतिहासिक करिश्मा कर दिखाया, जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में बहुत कम देखने को मिलता है. मिन्हास के पहले इस वनडे मैच में अर्धशतक जड़ा और फिर 6 विकेट लिए, जिसके चलते पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 87 रनों के बड़े अंतर से धूल चटा दी. इस जीत के साथ ही अराफत मिन्हास वनडे क्रिकेट के 55 साल लंबे इतिहास में एक ही मैच में 50+ रन बनाने और 6 विकेट चटकाने वाले दुनिया के सिर्फ 7वें खिलाड़ी बन गए.

नवाज और मिन्हास की मैच-विनिंग वापसी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत काफी खराब रही. पहली ही गेंद पर गस एटकिंसन ने फखर जमान को जो रूट के हाथों कैच कराकर बड़ा झटका दिया. फिर सैम अयूब के आउट होने के बाद बाबर आजम और साद बैग ने पारी को संभाला, लेकिन 133 के स्कोर तक आधी पाकिस्तानी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. इसके बाद हसन नवाज और अराफत मिन्हास ने मोर्चा संभाला और छठे विकेट के लिए 78 रनों की तेज साझेदारी की.

इस दौरान हसन नवाज ने 74 गेंदों में 79 रन बनाए. वहीं, नवाज के आउट होने के बाद मिन्हास ने फहीम अशरफ के साथ सातवें विकेट के लिए 72 रन जोड़े. पाकिस्तान ने आखिरी 10 ओवरों में 91 रन कूटे और 50 ओवर में 9 विकेट पर 302 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कियाॉ. जिसमें से 59 रन अराफत मिन्हास से बल्ले से निकले.

मिन्हास की फिरकी में फंसे अंग्रेज

303 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत मजबूत रही. टॉम बैंटन और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए तेज रन बटोरे और इंग्लैंड एक समय 120/1 के स्कोर पर काफी मजबूत स्थिति में था. लेकिन इसके बाद अराफत मिन्हास की जादुई बाएं हाथ की स्पिन ने मैच का रुख पलट दिया. मिन्हास ने पहले खतरनाक दिख रहे बैंटन को कैच आउट कराया, फिर हैरी ब्रूक को एक तेज टर्न होती गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद उन्होंने जॉर्डन कॉक्स, विल जैक्स और जेमी ओवरटन को आउट कर अपना पंजा खोला. इंग्लैंड ने अपने आखिरी 9 विकेट सिर्फ 95 रनों पर गंवा दिए और पूरी टीम 38.4 ओवर में 215 रनों पर सिमट गई.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button