Sep 07, 2026 03:48 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

OTT Thriller Series: ओटीटी पर एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज स्ट्रीम कर रही है। इसके कुल 7 एपिसोड्स हैं और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है।

ओटीटी मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज
Crime Thriller Series: क्राइम थ्रिलर सीरीज देखना पसंद है? हां! आइए आपको उस सीरीज की बारे में बताते हैं जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है और जिसके सिर्फ 7 एपिसोड्स हैं। यूं तो ये सीरीज साल 2022 में रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी लोग इस सीरीज के बारे में बात करते हैं।
सीरीज का नाम
इस सीरीज का नाम 'विलंगु' (Vilangu) है। आप इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं। इसकी कहानी त्रिची (Trichy) के पास स्थित वेम्बूर पुलिस स्टेशन के इर्द-गिर्द घूमती है।
इस सीरीज में क्या अलग है?
सब-इंस्पेक्टर इलामपरिशी (विमल) अपनी गर्भवती पत्नी की देखभाल करने और शहर की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में बिजी रहता। तभी एक दिन जंगल में एक बिना सिर की लाश मिलती है। केस की जांच शुरू होती है और फिर फिर पुलिस स्टेशन के अंदर से एक अहम सबूत गायब हो जाता है। इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आता है और सच की तलाश का सिलसिला शुरू होता है।
लोगों को यह सीरीज क्यों देखनी चाहिए?
1. आम तौर पर फिल्मों में पुलिस वालों को सुपरहीरो की तरह दिखाया जाता है। लेकिन 'विलंगु' में छोटे शहर के पुलिस स्टेशन की कहानी दिखाई गई है जहां हर चीज की व्यवस्था नहीं है, काम का दबाव है और सीमित संसाधन हैं।
2. यह सीरीज शुरुआत में एक साधारण मर्डर मिस्ट्री जैसी लगती है, लेकिन तीसरे-चौथे एपिसोड के बाद इसमें ऐसा मोड़ आता है जो दर्शक को हैरान कर देता है। इसका विलेन तमिल सिनेमा के सबसे चतुर विलेन में से एक माना जाता है।
3. अभिनेता विमल ने इस सीरीज से जबरदस्त वापसी की है। उनका अभिनय बहुत ही स्वाभाविक और गंभीर है। वहीं, कॉमेडी रोल के लिए जाने जाने वाले बाला सरवणन ने एक कड़क पुलिस वाले का किरदार निभाकर सभी को चौंका दिया।
4. 7 एपिसोड की यह सीरीज बहुत ही सटीक रफ्तार से आगे बढ़ती है। इसमें कोई बेवजह के गाने या गैर-जरूरी सब-प्लॉट नहीं हैं, जो आपको शुरू से अंत तक बांधे रखते हैं।
देखें या नहीं?
अगर आपको थ्रिलर और खासकर कॉप थ्रिलर सीरीज पसंद है तो आपको ये सीरीज देखनी चाहिए। इसमें बहुत ज्यादा खून खराबा नहीं दिखाया गया है तो आप अपने परिवार के साथ मिलकर भी ये सीरीज देख सकते हैं।