world-news

OTT Releases This Week: 5 से 11 अक्टूबर तक ओटीटी पर धमाल, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

October 5, 2026

OTT Releases This Week: 5 से 11 अक्टूबर तक ओटीटी पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. चलिए देखते हैं, लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

OTT Releases This Week: 5 से 11 अक्टूबर तक ओटीटी पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. चलिए देखते हैं, लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

author-image

New Update

OTT Releases This Week (1)

OTT Releases This Week Photograph: (Screengrab)

OTT Release This Week: 5 से 11 अक्टूबर का हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाला है. इस दौरान अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं. अगर आप थिएटर जाने के बजाय घर बैठे कुछ नया और मजेदार देखना पसंद करते हैं, तो इस हफ्ते आपके लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं.  परिणीति चोपड़ा  की रिपोर्टिंग लाइव से क्राइम थ्रिलर एनिमल्स तक, इस हफ्ते ओटीटी पर अलग-अलग जॉनर का कंटेंट देखने को मिलेगा. तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं.

1. रिपोर्टिंग लाइव (Reporting Live)

हाल ही में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को वेब सीरीज 'शक' में देखा गया था. वहीं, अब एक्ट्रेस इस हफ्ते क्राइम इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' लेकर आ रही हैं. इसमें परिणीति एक जर्नलिस्ट के किरदार में नजर आएंगी. उनके साथ देवेन भोजानी एक  कैमरामैन का रोल प्ले करते दिखेंगे. कहानी में दोनों एक बड़े और ताकतवर नेटवर्क के गैर-कानूनी सैंड माइनिंग कारोबार की तह तक पहुंचने की कोशिश करते हैं. इस दौरान उन्हें कई खतरों का सामना करना पड़ता है और सच्चाई सामने लाना आसान नहीं रहता. 'रिपोर्टिंग लाइव' को 9 अक्टूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.

2. एनिमल्स (Animals)

When their son is kidnapped, an LA mayoral candidate and his wife scramble to raise the ransom while making choices that could tear their world apart. Directed by and starring Ben Affleck, with Kerry Washington, Steven Yeun, Gillian Anderson, Adriana Paz and Luis Gerardo Méndez ANIMALS is in select theaters and on Netflix October 9

— Netflix (@netflix) September 15, 2026

इस हफ्ते अमेरिकन फिल्म 'एनिमल्स' भी रिलीज होने जा रही है. बेन एफ्लेक (Ben Affleck) की ये फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें वो लॉस एंजिल्स के मेयर पद के उम्मीदवार मार्क किम्बाल का रोल निभा रहे हैं. मार्क अपनी पत्नी एबिगेल और बेटे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे होते हैं, लेकिन एक घटना उनकी पूरी दुनिया बदल देती है. उनके छोटे बेटे का फिरौती के लिए अपहरण हो जाता है. इसके बाद परिवार अपने बच्चे को वापस लाने की कोशिश में एक खतरनाक स्थिति में फंस जाता है. ये फिल्म भी 9 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी.

3. कैरी (Carrie)

हॉलीवुड वेब सीरीज 'कैरी' की कहानी कैरी व्हाइट नाम की एक ऐसी टीनेजर की है , जिसकी जिंदगी नॉर्मल नहीं है. वो अपनी मां मार्गरेट के बेहद सख्त नियमों के बीच बड़ी होती है. मां ने उसे समाज से काफी हद तक अलग रखा है और घर पर ही उसकी पढ़ाई कराई है. स्कूल और दूसरे लोगों के बीच घुलने-मिलने के दौरान कैरी के सामने कई ऐसी परिस्थितियां आती हैं, जो उसकी जिंदगी को बदल देती हैं. फिल्म में कैरी का किरदार समर एच. हॉवेल ने निभाया है. इस सीरीज को आप 7 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Explainer: टीवी स्टार्स के लिए क्यों जरूरी हो गए हैं रियलिटी शोज? जानें पर्दे के पीछे की पूरी रणनीति

4. इनसाइड द सर्कल (Inside The Circle)

'इनसाइड द सर्कल' एक मैक्सिकन थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी चार बचपन के दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. उनकी जिंदगी उस वक्त मुश्किल में पड़ जाती है, जब एक प्राइवेट वीडियो सामने आता है और एक फेमस एक्ट्रेस का मर्डर हो जाता है. इसके बाद चारों दोस्त ब्लैकमेलिंग और रहस्यों के ऐसे जाल में फंसते हैं, जहां हर नया खुलासा उनके लिए खतरा बढ़ाता है. 'इनसाइड द सर्कल' को भी 7 अक्टूबर को रिलीज होगी. हालांकि इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा.

5. मंदाडी (Mandaadi)

तमिल फिल्म 'मंदाडी' स्पोर्ट्स और एक्शन ड्रामा का कॉम्बिनेशन है. इसकी कहानी तमिलनाडु की पारंपरिक सेलबोट रेसिंग पर बेस्ड है. फिल्म में एक्स रेसर मुथुकाली का किरदार सूरि निभा रहे हैं, जो चेन्नई से वापस लौटता है. उसके लौटने के बाद उसकी पुरानी राइवलरी साट्टापुली के साथ फिर से शुरू हो जाती है. इसके बाद पाल-नाव की रोमांचक रेस के साथ दोनों के बीच पुरानी दुश्मनी भी सामने आती है. साट्टापुली का रोल सुहास ने निभाया है. 'मंदाडी' 9 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

ये भी पढ़ें- गोविंदा और कोमल रानी के अफेयर के सवाल पर बेटी टीना का रिएक्शन हुआ वायरल, कही दो टूक बात