entertainment

OTT Release: इस हफ्ते घर बैठे देखें ये नई फिल्में और वेब सीरीज, वीकेंड का मजा हो जाएगा दोगुना

August 1, 2026

OTT Release: अगर आपका इस वीकेंड आपका कुछ बढ़िया देखने का मन है तो घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है. घर बैठे ही ओटीटी पर आप हाल ही में रिलीज हुई कुछ मजेदार फिल्में और सीरिज देख सकते हैं. यहां देखें पूरी लिस्ट.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन |  Updated on: Aug 01, 2026 9:44 AM IST

Share

अगर आप बैटमैन के फैन हैं तो ये इस वीकेंड Batman: Caped Crusader Season 2 देख सकते हैं. ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. इस बार गोथम सिटी पहले से ज्यादा खतरनाक नजर आएगी. बैटमैन नए रहस्यों और खतरनाक दुश्मनों का सामना करते हुए शहर को अपराधियों से बचाने की कोशिश करेगा.

1 / 6

27 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर The Vacation Principle रिलीज हुई है. यह एक भावनात्मक रोमांटिक ड्रामा है. नौकरी छूटने के बाद मिडोरी अपनी दिवंगत दादी के समुद्र किनारे बने घर में नई शुरुआत करने जाती है. वहां उसकी मुलाकात एक रहस्यमयी लेकिन दयालु केयरटेकर से होती है, जो उसकी जिंदगी बदल देता है.

2 / 6

31 जुलाई को जी5 पर Balan: The Boy फिल्म रिलीज हुई है. यह मलयालम साइकोलॉजिकल सर्वाइवल थ्रिलर है. कहानी एक पूर्व महिला कैदी और उसके छोटे बेटे की है, जो अपने अतीत से बचने के लिए बार-बार अपनी पहचान बदलते हैं. मुश्किल हालात और अनिश्चित भविष्य के बीच उनकी जिंदगी कई चुनौतियों से गुजरती है, जिसे देखने में आपको काफी मजा आएगा.

3 / 6

ओटीटी प्लेटफार्म Lionsgate Play पर 31 जुलाई को चुम रिलीज हुई है. यह सर्वाइवल थ्रिलर टीना और टॉम की कहानी है, जो अपनी ड्रीम वेडिंग सेलिब्रेट करने माल्टा जाते हैं.  लेकिन उनकी खुशियां तब डरावने सपने में बदल जाती हैं, जब उन पर एक शार्क हमला कर देती है.

4 / 6

सोनी लिव पर 31 जुलाई को The Legend of Karna भी स्ट्रीम हुई है. महाभारत की कहानी पर आधारित यह एनिमेटेड फिल्म कर्ण के नजरिए से उनकी पूरी यात्रा को दिखाती है.  इसमें उनके संघर्ष, साहस, समाज से मिले भेदभाव और अपनी निष्ठा की कहानी को बेहद भावनात्मक अंदाज में पेश किया गया है.

5 / 6

साइकोलॉजिकल ड्रामा Rao Bahadur भी आप इस वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं. यह 31 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इसमें एक बुजुर्ग राजा की कहानी दिखाई गई है. जिसे अपने दिवंगत छोटे बेटे की असली पहचान पर संदेह होता है. सच जानने की तलाश में वह ऐसे राज खोलता है, जो उसकी पूरी जिंदगी बदल देते हैं.

6 / 6

Follow Us