world-news

OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव के संविधान वाले बयान पर OP राजभर का पलटवार, सपा शासनकाल पर लगाए ये गंभीर आरोप

August 15, 2026

लखनऊ में सुभासपा प्रमुख और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के संविधान से जुड़े बयान पर तीखा पलटवार किया। राजभर ने सपा सरकार के कार्यकाल पर गुंडागर्दी, दंगों और पिछड़े वर्गों के साथ कथित भेदभाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव के संविधान वाले बयान पर OP राजभर का पलटवार, सपा शासनकाल पर लगाए ये गंभीर आरोप

OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav / Image Source : FILE

Modified Date: August 15, 2026 / 11:43 pm IST

Published Date: August 15, 2026 10:50 pm IST

HIGHLIGHTS

  • ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के संविधान संबंधी बयान पर निशाना साधा।
  • राजभर ने सपा सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
  • उन्होंने सपा पर अति पिछड़ों के हितों की अनदेखी और जातिगत पक्षपात का आरोप लगाया।

लखनऊ : OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश यादव द्वारा संविधान का मुद्दा उठाए जाने पर पलटवार करते हुए राजभर ने कहा कि जब सपा प्रमुख संविधान की बात करते हैं तो उन्हें हंसी आती है।

अखिलेश यादव के कार्यकाल में खुलेआम गुंडागर्दी

ओपी राजभर ने सपा शासनकाल पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में खुलेआम गुंडागर्दी होती थी और बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जाता था। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान प्रदेश में एक हजार से अधिक दंगे हुए। राजभर ने मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि जब मुजफ्फरनगर जल रहा था, तब सपा के लोग सैफई में नाच-गाना देखने में व्यस्त थे।

सपा पर अपनी जाति के लोगों को आगे बढ़ाने का आरोप

इसके साथ ही, उन्होंने सपा पर अति पिछड़ों का हक मारने और केवल अपनी जाति के लोगों को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। Op Rajbhar Latest राजभर ने दावा किया कि 86 में से 56 एसडीएम अपनी ही जाति के बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि ऐसे कारनामे करने वालों को आज संविधान की बात करते हुए शर्म आनी चाहिए।

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-15-at-9.46.58-PM.mp4

इन्हें भी पढ़ें:-

Join Our Whatsapp Group

  • Swarna Sharada Scholarship 2026: “नक्सल मुक्ति के बाद आजादी की सांस ले रहा बस्तर.. यहां से मेरा खास लगाव”.. स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप समारोह में सुनें IBC24 के डायरेक्टर दिनेश गोयल का सम्बोधन
  • IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, बताया क्यों निकाली थी तिरंगा यात्रा, यहां देखे लाइव कार्यक्रम 
  • Retirement Age Hike 2026 Announcement: इतने साल के लिए टल गया रिटायरमेंट.. अब इस तारीख तक नहीं होगी सेवानिवृत्ति, CM ने किया बड़ा ऐलान

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  OP राजभर ने अखिलेश यादव पर क्या कहा?

उत्तर:  OP राजभर ने अखिलेश यादव के संविधान संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जब सपा संविधान की बात करती है तो उन्हें हंसी आती है।

प्रश्न 2:  राजभर ने सपा सरकार पर क्या आरोप लगाए?

उत्तर:  : उन्होंने सपा शासनकाल में कानून-व्यवस्था, दंगों और कथित गुंडागर्दी को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

प्रश्न 3:  मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर राजभर ने क्या कहा?

उत्तर:  राजभर ने आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर में हिंसा के दौरान सपा के लोग सैफई में कार्यक्रम देखने में व्यस्त थे।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

Web Title: OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav Over Constitution Remarks, Targets SP's Previous Government

शहर की खबरें

advertisement will close in 10 seconds ×

ads