world-news

OnePlus N6x India Launch: 31 जुलाई को आएगा नया बजट स्मार्टफोन, डिजाइन और कलर ऑप्शन से उठा पर्दा - Haribhoomi

July 23, 2026

OnePlus N6x भारत में 31 जुलाई को लॉन्च होगा। कंपनी ने फोन का डिजाइन, Burgundy Red और Ice Blue कलर ऑप्शन कन्फर्म कर दिए हैं। जानें OnePlus N6x के संभावित फीचर्स और सभी डिटेल्स।

OnePlus N6x India Launch

OnePlus N6x India Launch: 31 जुलाई को आएगा नया बजट स्मार्टफोन, डिजाइन और कलर ऑप्शन से उठा पर्दा।

  • Published: 23 Jul 2026, 04:35 PM IST
  • Last Updated: 23 Jul 2026, 04:35 PM IST

OnePlus ने अपने नए बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x की भारत लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन 31 जुलाई दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन का भी खुलासा कर दिया है। OnePlus N6x, कंपनी की नई N सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन होगा, जिसने हाल ही में Nord सीरीज की जगह ली है।

डिजाइन और कलर ऑप्शन हुए कन्फर्म
OnePlus N6x को कंपनी दो नए रंगों Burgundy Red और Ice Blue में पेश करेगी। टीजर इमेज से पता चलता है कि फोन में फ्लैट टेक्सचर्ड बैक पैनल और बीच में OnePlus की ब्रांडिंग दी गई है। फोन में पिल-शेप (Pill-Shaped) रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें एक कैमरा सेंसर और एक अतिरिक्त सेंसर कटआउट दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल के साथ LED फ्लैश भी मौजूद है। वहीं, पावर बटन और वॉल्यूम बटन दाईं तरफ दिए गए हैं।

3.5mm हेडफोन जैक भी मिलेगा
OnePlus ने यह भी पुष्टि की है कि OnePlus N6x में 3.5mm ऑडियो जैक मिलेगा। मौजूदा समय में कई स्मार्टफोन्स से यह फीचर हटाया जा चुका है, ऐसे में वायर्ड हेडफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है।

कहां से खरीद सकेंगे?
OnePlus N6x की बिक्री Amazon India और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए की जाएगी। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है।

OnePlus Nord CE 6 Lite जैसा हो सकता है डिजाइन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus N6x का डिजाइन काफी हद तक OnePlus Nord CE 6 Lite से मिलता-जुलता हो सकता है। कंपनी का कहना है कि फोन में ऐसे फीचर्स दिए जाएंगे, जो यूजर्स के लिए पहले से परिचित होंगे।

OnePlus N6 सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन
OnePlus N6x, हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus N6 के बाद इस सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने OnePlus N6 को 30 जून को भारत में लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत ₹22,999 रखी गई थी।

OnePlus N6 में 6.75-इंच HD LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर, 8000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। माना जा रहा है कि OnePlus N6x भी इसी लाइनअप का किफायती विकल्प हो सकता है।