world-news

OMG! विंडोज लैपटॉप का मशहूर वॉलपेपर निकला असली, वायरल वीडियो ने दिखाया विंडोज वॉलपेपर की असली लोकेशन

July 26, 2026

OMG! विंडोज लैपटॉप का मशहूर वॉलपेपर निकला असली, वायरल वीडियो ने दिखाया विंडोज वॉलपेपर की असली लोकेशन

विंडोज लैपटॉप का वॉलपेपरImage Credit source: Instagram/sagarandami

एक समय था जब लैपटॉप होना ही बड़ी बात मानी जाती थी. जिसे भी नया लैपटॉप मिल जाता, उसकी अलग ही शान होती थी. उस दौर में लोग सिर्फ काम करने के लिए ही नहीं, बल्कि उसके खूबसूरत वॉलपेपर को देखकर भी खुश हो जाते थे. खासकर विंडोज लैपटॉप का वह मशहूर वॉलपेपर, जिसमें समुद्र, गुफा और रेत का शानदार नजारा दिखाई देता था. कई लोगों को तो लगता था कि ये किसी कलाकार की बनाई तस्वीर होगी या फिर कंप्यूटर ग्राफिक्स का कमाल, लेकिन इस फोटो से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सामने आया है. जिसने इस भ्रम को दूर कर दिया.

दरअसल, वायरल वीडियो में एक महिला उस जगह को दिखाती है, जिसे दुनिया भर के करोड़ों लोगों ने सालों तक अपने विंडोज लैपटॉप की स्क्रीन पर देखा है. ये खूबसूरत जगह न्यूजीलैंड का मशहूर व्हारारिकी बीच (Wharariki Beach) है. यहां की सबसे खास बात समुद्र के किनारे बनी विशाल प्राकृतिक चट्टानें, समुद्री गुफाएं और उनके बीच से दिखाई देता समंदर है. यही सीन लंबे समय से विंडोज के वॉलपेपर में इस्तेमाल होता रहा है.

क्यों खास है ये तस्वीर?

वीडियो की शुरुआत में महिला अपने लैपटॉप की स्क्रीन दिखाती है. स्क्रीन पर वही जाना-पहचाना वॉलपेपर नजर आता है, जिसे लगभग हर विंडोज यूजर ने कभी न कभी देखा होगा. इसके बाद वह कैमरे को धीरे-धीरे सामने घुमाती है और जैसे ही असली लोकेशन दिखाई देती है, लोगों को समझ आता है कि यह कोई एडिटेड तस्वीर नहीं, बल्कि असल दुनिया की जगह है. सामने वही समुद्र, वही गुफाएं और वही नजारा मौजूद होता है. इस पल को देखकर महिला खुद भी हैरान रह जाती है और खुशी से अपने मुंह पर हाथ रखकर प्रतिक्रिया देती है.

यह वीडियो ट्रैवल क्रिएटर सागर एंड आमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @sagarandami पर शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि उन्हें हमेशा लगता था कि व्हारारिकी बीच की तस्वीरें शायद एडिट की गई होंगी, लेकिन जब उन्होंने अपनी आंखों से इस जगह को देखा, तब एहसास हुआ कि यह वास्तव में इतनी ही खूबसूरत है. उन्होंने बताया कि यहां के विशाल सी-आर्च, ऊंचे रेत के टीले और समुद्री गुफाएं मिलकर ऐसा नजारा बनाते हैं, जिसे देखकर लगता है जैसे किसी दूसरी ही दुनिया में पहुंच गए हों. इस जगह ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि वे सिर्फ सूर्यास्त देखने के लिए एक ही दिन में दो बार वहां पहुंचे.

वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देखकर हैरान हैं. कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें आज तक यही लगता था कि यह सिर्फ एक डिजिटल वॉलपेपर है. एक व्यक्ति ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अब तो इस जगह की यात्रा अपनी ट्रैवल लिस्ट में जोड़नी ही पड़ेगी. वहीं एक और खास बात यह रही कि माइक्रोसॉफ्ट ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी. कंपनी ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह जगह असल में तस्वीरों से भी कहीं ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ऑनलाइन ग्रोसरी खरीदते समय न करें ये गलती, चिप्स के पैकेट से समझाया ऑनलाइन शॉपिंग का गणित

इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दुनिया में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जो तस्वीरों से भी ज्यादा शानदार होती हैं. कभी लैपटॉप की स्क्रीन तक सीमित रहने वाला यह नजारा अब लोगों को असल जिंदगी में वहां जाने और अपनी आंखों से देखने के लिए प्रेरित कर रहा है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button