world-news

October School Holiday List 2026: कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?

September 27, 2026

Updated: Sun, 27 Sep 2026 09:12 AM (IST)

छुट्टी के बाद स्कूल से निकलते हुए स्टूडेंट्स की AI जनरेटेड फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

October School Holiday List 2026: अक्टूबर महीने में गांधी जयंती और दशहरा जैसे प्रमुख त्योहार पड़ेंगे. ऐसे में कई राज्यों के स्कूलों में अलग-अलग तारीखों पर अवकाश रहेगा. यहां देखें अक्टूबर 2026 में स्कूलों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट और जानें किस तारीख को स्कूल बंद रहेंगे.

October School Holiday List 2026: सितंबर का महीना खत्म होने वाला है और अब छात्रों की नजर अक्टूबर में मिलने वाली छुट्टियों पर है. अक्टूबर में गांधी जयंती और दशहरा जैसे कई प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं, जिसके चलते यह महीना छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है. ऐसे में अभिभावकों के मन में यह सवाल जरूर होगा कि अक्टूबर में बच्चों के स्कूल कब-कब बंद रहेंगे, ताकि वे छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए घूमने-फिरने या परिवार के साथ कहीं जाने का प्लान बना सकें. अगर आप भी अक्टूबर 2026 में स्कूलों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में छुट्टियों के लेटेस्ट अप्डेट देखें.

Festivals in October 2026: देखें एक नजर में

तारीखत्योहार
2 अक्टूबर 2026गांधी जयंती
11 अक्टूबर 2026कलश स्थापना
17 अक्टूबर 2026दुर्गा पूजा – सप्तमी
18 अक्टूबर 2026महाअष्टमी
19 अक्टूबर 2026महानवमी
20 अक्टूबर 2026विजयादशमी/दशहरा
29 अक्टूबर 2026करवा चौथ

ये भी पढ़ें: Cyclone Arnab क्या है, कहां बना और किन राज्यों में दिखा असर? समझें पूरी कहानी

October School Holiday In Jharkhand 2026: जानिए इस महीने स्कूलों में कब-कब रहेगी छुट्टियां

झारखंड में अक्टूबर महीने में त्योहारों की वजह से कई छुट्टियां रहेंगी. झारखंड सरकार की ओर से 2026 की छुट्टियों की जारी रिपोर्ट के अनुसार इस महीने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी. इसके बाद दुर्गा पूजा को लेकर 19 और 20 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि कुछ स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी सप्तमी से दे दी जाती है. अगर आप इन छुट्टियों में कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले स्कूल की ओर से जारी नोटिस या सर्कुलर जरूर देख लें.

October School Holiday In Jharkhand 2026 List Check Here

ये भी पढ़ें: GATE 2027: बिना लेट फीस आवेदन करने का आखिरी मौका, DigiLocker में आ रही दिक्कत तो IIT मद्रास ने दी यह जरूरी राहत

October School Holiday In Bihar 2026: बिहार में कौन-कौन से दिन बंद रहेंगे स्कूल?

बिहार के सरकारी स्कूलों के 2026 अवकाश कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर में कई छुट्टियां निर्धारित है. इस महीने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी. इसके बाद 5 अक्टूबर को जिउतिया पर छुट्टी रहेगी. वहीं दशहरा के कलश स्थापना को लेकर 11 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी और 17 से 21 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टी रहेगी.

October School Holiday In Bihar 2026 List Check Here

Note: स्कूल की छुट्टियां राज्य, जिला और स्कूल के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए छात्र छुट्टी से पहले अपने स्कूल की ओर से जारी नोटिस जरूर देख लें.

ये भी पढ़ें: SSC CGL टियर-1 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 30 सितंबर से परीक्षा, ऐसे चेक करें अपना परीक्षा शहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Tags