world-news

सोनीपत में कांग्रेस का OBC हक पर प्रदर्शन: जिलाध्यक्ष बोले-भाजपा ने पिछड़े वर्ग के हक छीने, सांसद ने कहा-सही आंकड़ों के बिना योजनाएं कैसे बनेंगी - Gohana News

September 21, 2026

कांग्रेस के 100 दिवसीय 'ओबीसी हक हुंकार अभियान' के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने सोमवार को सोनीपत में जातीय जनगणना और पिछड़े वर्ग के हकों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। कांग्रेस के 100 दिवसीय 'ओबीसी हक हुंकार अभियान' के तहत कार्यकर्ताओं ने सोनीपत लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार की

.

यह प्रदर्शन शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान और ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया के नेतृत्व में हुआ। आदमपुर विधायक और प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन चंद्रप्रकाश ने इसकी अध्यक्षता की। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। इसके बाद वे लघु सचिवालय पहुंचे और डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र एसडीएम को सौंपा।

लघु सचिवालय में राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र सौंपते हुए कांग्रेस नेता।

लघु सचिवालय में राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र सौंपते हुए कांग्रेस नेता।

कमल दिवान बोले- सड़क से संसद तक लड़ेंगे

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता हासिल करने के लिए पिछड़े वर्ग को झूठे वादों के जाल में फंसाया और वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। आज जब उनके अधिकारों और सामाजिक न्याय की बारी आई है, तो सरकार मुंह मोड़कर बैठी है।

कमल दिवान कहा, भाजपा की नीयत में खोट है। वह नहीं चाहती कि देश और प्रदेश में ओबीसी वर्ग की वास्तविक आबादी के आंकड़े सामने आएं, क्योंकि आंकड़े उजागर होते ही सरकार की पोल खुल जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस अब सड़कों से लेकर संसद तक इस हक की लड़ाई लड़ेगी और पिछड़े वर्ग के अधिकारों का हनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए।

सतपाल ब्रह्मचारी बोले- सही आंकड़ों के बिना योजनाएं कैसे बनेंगी

प्रदर्शन में पहुंचे सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद से लेकर सड़क तक सामाजिक न्याय और जातिगत जनगणना की मांग उठाई थी। सरकार ने इसे स्वीकार करने का दिखावा किया, लेकिन जमीन पर इसे दरकिनार कर दिया गया। ब्रह्मचारी ने सवाल उठाया कि आगामी जनगणना में ओबीसी का अलग से कॉलम क्यों गायब है? उन्होंने कहा कि बिना ओबीसी कॉलम के जनगणना समाज के साथ बहुत बड़ा धोखा है।

विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि भाजपा सरकार जातिगत जनगणना कराने की जगह लगातार भ्रामकता फैला रही है। कांग्रेस की मांग स्पष्ट है कि जनगणना में अलग ओबीसी श्रेणी, प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ट वैज्ञानिक कोड, राज्यवार मानकीकृत जाति मास्टर लिस्ट और ड्रॉप डाउन मेन्यू का अनिवार्य प्रावधान किया जाए। जब तक सही आंकड़े नहीं आएंगे, तब तक पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं कैसे बनेंगी?

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया और जयभगवान आंतिल ने भी सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की। प्रदर्शन में मुख्य रूप से हजी मौ, फहीम,जयवीर अंतिल, प्रदीप गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चावला, ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र मलिक, उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, हरेंद्र सैनी, अमनदीप पाराशर, संगठन महासचिव मुकेश पन्नालाल, बिन्नी भारद्वाज, दयानंद वाल्मीकि, राजेश सेवली, सचिव पायल मलिक, सीमा वर्मा, हरिओम सरोहा, कुलदीप देशवाल, अंकित मेहता, कार्यालय प्रभारी जयवीर राठी, देवेंद्र महला, पवन मेहरा, नीलम बालियान और कलावती पांचाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।