आगामी नगरीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों में ओबीसी वर्ग को जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व दिलाने, छोटी जातियों की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर कांग्रेस नेताओं ने जोर दिया। बैठक में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी
.
ओबीसी को जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व देने की मांग
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गोविंद बंजारा ने कहा कि राजस्थान में ओबीसी सर्वे के सामने आ रहे आंकड़ों के आधार पर आगामी नगरीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों में ओबीसी समाज को उसकी जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी ओबीसी जातियों को भी राजनीति में उचित भागीदारी देकर उनका अधिकार सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।

पाली के कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में मौजूद कांग्रेसी।
संगठन में सभी ओबीसी जातियों को मिले जगह
बैठक के मुख्य अतिथि संभाग प्रभारी मोती बाबा फूले ने संगठन में ओबीसी की सभी जातियों को उचित प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया। ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल सदस्य भूराराम चौधरी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। जिला सह प्रभारी श्रवण चौधरी ने आगामी चुनावों में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
हर स्तर पर सहयोग का भरोसा
जिला कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा ने ओबीसी वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया। महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीलम बिड़ला ने संगठन, नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों में ओबीसी महिलाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की मांग रखी।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की रणनीति
बैठक में विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों, ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, महिला प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का समापन बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाने के साथ हुआ।
महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीलम बिड़ला ने कहा की ओबीसी की महिला शक्ति को भी उचित प्रतिनिधित्व संगठन व पंचायती राज व नगर निकाय चुनाव में मिले।
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान नीलम बिड़ला, पाली शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई,हाजी महबूब टी,गोवर्धन देवासी,गोवर्धन प्रजापत,ब्लॉक अध्यक्ष पाली शहर संजय कुमार परमार,ब्लॉक अध्यक्ष मारवाड़ हनुमान प्रसाद,ब्लॉक अध्यक्ष बाली उत्तम सिंह देवड़ा,ओबीसी कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश परिहर,भैराराम गुर्जर,कैलाश सेन,हुक्मीचंद प्रजापत,मगाराम चौधरी,मोहम्मद इकबाल शेख,थाना राम प्रजापत,ताराचंद टांक,महासचिव घीसा राम गुर्जर,सुरेश सेन,लोकेश पुरी गोस्वामी,इरफान पठान,बाबूलाल किर,धन्नाराम गाडोलिया लोहार,फिरोज खान,मोतीलाल गुर्जर,सचिव,शैतान देवासी,इंद्रलाल बंजारा,फिरोज मिरासी,दिनेश बंजारा,निर्मल पटेल,बगदाराम गुर्जर, ओम प्रकाश, अशोक,प्रकाश,दिनेश,घनश्याम सहित कई जने मौजूद रहे