world-news

NTPC में डिप्टी मैनेजर की बंपर भर्ती, 135 पदों के लिए आवेदन शुरू; जानें एज लिमिट, योग्यता और आवेदन शुल्क - Pratidin Rajdhani

August 16, 2026

NTPC Recruitment 2026 : NTPC लिमिटेड ने 135 डिप्टी मैनेजर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. यह इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (C&I) विभागों के लिए है. भर्ती विज्ञापन के अनुसार, डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के लिए 40, डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) के लिए 55 और डिप्टी मैनेजर (C&I) के लिए 40 पद खाली हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इन पदों के लिए योग्यता क्या है आवेदन की फुल प्रोसेस.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिंदल स्टील रायपुर में देशभक्ति के रंग में मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, मंदिर हसौद प्लांट में हुआ भव्य आयोजन

NTPC Recruitment 2026 : योग्यता

मैकेनिकल पद के लिए, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से मैकेनिकल या प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ BE या BTech की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही पावर सेक्टर में कम से कम 10 साल का संबंधित पोस्ट-क्वालिफिकेशन एग्जीक्यूटिव अनुभव भी होना चाहिए. वहीं, C&I पद के लिए, आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स, कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन, या इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ BE या BTech की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा पावर सेक्टर में कम से कम 10 साल का रिलेटेड पोस्ट-क्वालिफिकेशन एग्जीक्यूटिव अनुभव भी जरूरी है.

आयु सीमा क्या होना चाहिए

तीनों पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल है. सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार रिजर्व कैटेगरीज के उम्मीदवारों को आयु में छूट मिलेगी.

कैसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार NTPC की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन 12 अगस्त से शुरू हो चुका है, जो 26 अगस्त तक चलेगी.

आवेदन फीस

जनरल, आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 500 रुपये का नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क देना होगा. अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (PwBD) और पूर्व-सैनिक (Ex-Servicemen) कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है. ऑनलाइन आवेदन जमा करते समय आवेदकों को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. अधूरे या अपर्याप्त दस्तावेजों वाले आवेदनों को अस्वीकार किया जा सकता है.

Swatantrata diwas 2026: स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों ने बिखेरा रंग, CM साय ने विजेताओं को किया सम्मानित

इस बात का रखें ख्याल

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं.

Join Us

Photo of news desk