world-news

NTA Duplicate Scorecard: खोया Scorecard ऐसे मिलेगा दोबारा

September 20, 2026

NTA Duplicate Scorecard: अगर किसी उम्मीदवार का मूल स्कोरकार्ड खो गया है, चोरी हो गया है, क्षतिग्रस्त हो गया है या किसी अन्य कारण से नष्ट हो गया है, तो वह NTA की निर्धारित प्रक्रिया के तहत डुप्लीकेट स्कोरकार्ड के लिए आवेदन कर सकता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उम्मीदवारों के लिए डुप्लीकेट स्कोरकार्ड जारी करने की प्रक्रिया तय कर दी है. NTA ने इस संबंध में अपनी ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर 17 सितंबर 2026 को पब्लिक नोटिस जारी किया है. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.

Documents Required For Duplicate Scorecard: किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?

NTA की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक स्कोरकार्ड चोरी हो जाने या खोने की स्थिति में FIR, DDR, NCR या पुलिस में दर्ज Lost Article Report की कॉपी देनी होगी. वहीं विदेश में स्कोरकार्ड खोने की स्थिति में संबंधित इंडियन इंबेसी या काॅन्सूलेट का प्रमाण भी स्वीकार किया जा सकता है. उम्मीदवार को दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और सरकार की ओर से जारी फोटो पहचान पत्र की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी भी देनी होगी.

अगर स्कोरकार्ड क्षतिग्रस्त या म्यूटिलेटेड है, तो आवेदन के साथ मूल क्षतिग्रस्त स्कोरकार्ड जमा करना होगा. ऐसे मामले में FIR/DDR की शर्त लागू नहीं होगी. NTA जरूरत पड़ने पर पुराने स्कोरकार्ड के मामले में अखबार में नुकसान की सूचना प्रकाशित कराने और उसकी कटिंग जमा करने के लिए भी कह सकता है.

NTA Duplicate Scorecard Official Notification Must Check and Download Here

How to Apply For Duplicate Scorecard: जानिए कैसे करना होगा अप्लाई?

NTA ने बताया है कि निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल शुरू होने तक उम्मीदवार आवेदन और जरूरी दस्तावेज पोस्ट के जरिए Director (Examinations), National Testing Agency, 5th Floor, Government of India Press Building, Minto Road, New Delhi-110002 के पते पर भेज सकते हैं. इसके अलावा, सभी डाॅक्यूमेंट्स को एक PDF में स्कैन करके [email protected] पर ईमेल किया जा सकता है. ईमेल करने के बाद डाॅक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी 15 दिनों के अंदर पोस्ट के माध्यम से भेजनी होगी.

ये भी पढ़ें: NEET UG Counselling 2026: राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी का शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरा अप्डेट

Duplicate Scorecard Fee: कितनी लगेगी फीस?

रिजल्ट घोषित होने के बाद की अवधिडुप्लीकेट स्कोरकार्ड की प्रोसेसिंग फीस
5 साल तक1,500 रुपए
5 साल से अधिक और 10 साल तक2,000 रुपए
10 साल से अधिक और 20 साल तक2,500 रुपए
Speed Post से डिलीवरी200 रुपए अतिरिक्त
भारत के बाहर International Courier से डिलीवरी500 रुपए अतिरिक्त

कितने दिन में मिलेगा Duplicate Scorecard?

NTA के मुताबिक, पूरी तरह भरे हुए आवेदन और निर्धारित फीस प्राप्त होने के बाद डुप्लीकेट स्कोरकार्ड 15 कार्य दिवसों के अंदर जारी किया जाएगा. अगर आवेदन में कोई कमी या दस्तावेज अधूरे हैं, तो NTA इसकी सूचना 10 कार्य दिवसों के अंदर दे सकता है और सुधार किए गए आवेदन की प्राप्ति के बाद 15 कार्य दिवस की अवधि शुरू होगी. डुप्लीकेट स्कोरकार्ड उम्मीदवार के दिए गए पते पर भेजा जाएगा और इसकी डिजिटल कॉपी रजिस्टर्ड ईमेल पर भी भेजी जाएगी.

ये भी पढ़ें: एग्रीकल्चर पढ़ने का बना रहे हैं प्लान? पूसा के इस कॉलेज में लें एडमिशन, टॉप 20 में है शामिल

Information In Duplicate Scorecard: स्कोर कार्ड में क्या जानकारियां दी होगी?

NTA ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर नाेटिस जारी करके बताया है कि डुप्लीकेट स्कोरकार्ड उम्मीदवार के मूल परीक्षा रिकॉर्ड से सत्यापित होगा. इसमें उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा का नाम और वर्ष, एप्लीकेशन/रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, जहां लागू हो वहां विषयवार अंक, परसेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक जैसी जानकारी दी जाएगी. इसमें डिजिटल सिग्नेचर, यूनिक वेरिफिकेशन आईडी और ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए QR कोड भी होगा.

ये भी पढ़ें: BTech Computer Science को मिला 59 LPA, Google में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज