world-news

गुरुग्राम में कांग्रेस का प्रदर्शन आज, NSUI ने फूंका पुतला: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज, राहुल गांधी को घसीटकर ले जाने का विरोध - gurugram News

July 23, 2026

गुरुग्राम1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के बाहर नारेबाजी करते और पुतला फूंकते एनएसयूआई के पदाधिकारी। - Dainik Bhaskar

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के बाहर नारेबाजी करते और पुतला फूंकते एनएसयूआई के पदाधिकारी।

दिल्ली में जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज और कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के साथ कथित तौर पर किए गए अमर्यादित व अशोभनीय व्यवहार को लेकर गुरुग्राम में कांग्रेस द्वारा आज जिला सचिवालय पहुंचकर डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। अर्बन और रूरल जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता करीब 12 बजे लघु सचिवालय के बाहर जुटेंगे।

रूरल जिला प्रेजीडेंट वर्धन यादव ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल सचिवालय परिसर के मुख्य द्वार पर एकत्रित होगा। इसके बाद वे उपायुक्त के कार्यालय पहुंचेंगे और उनके माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक आधिकारिक प्रशासनिक ज्ञापन सौंपेंगे। मांग पत्र में कांग्रेस ने केंद्र की वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने की बेहद गंभीर मांग उठाई है।

कांग्रेस नेताओं का स्पष्ट रूप से कहना है कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को लाठी और डंडे के बल पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। वहीं गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के बाद NSUI के रूरल जिला प्रेजीडेंट नितिन यादव की अगुवाई में स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। उन्होंने शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए पुतला भी फूंका।

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के बाहर नारेबाजी करते और पुतला फूंकते एनएसयूआई के पदाधिकारी।

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के बाहर नारेबाजी करते और पुतला फूंकते एनएसयूआई के पदाधिकारी।

सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

जिला सचिवालय पर भारी भीड़ जुटने और कांग्रेस नेताओं के रुख के इनपुट को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो चुका है। सचिवालय परिसर और उसके आसपास के पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।

पुलिस ने सुबह से ही बैरिकेडिंग कर दी है और रैपिड एक्शन फोर्स व दंगा नियंत्रण वाहनों को भी मुस्तैद रखा गया है। आला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा और सचिवालय आने वाले आम नागरिकों को असुविधा न हो, इसके लिए यातायात के रूट भी डायवर्ट किए गए हैं।

NSUI का फूटा गुस्सा

मुख्य सचिवालय प्रदर्शन की पृष्ठभूमि तैयार करने में छात्रों और युवाओं ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। इससे पहले, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के गुरुग्राम ग्रामीण जिला अध्यक्ष नितिन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के बाहर एकत्रित होकर एक बड़ा और उग्र प्रदर्शन किया। छात्रों में परीक्षाओं और लाठीचार्ज को लेकर गहरा आक्रोश देखा गया।

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के बाहर नारेबाजी करते और पुतला फूंकते एनएसयूआई के पदाधिकारी।

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के बाहर नारेबाजी करते और पुतला फूंकते एनएसयूआई के पदाधिकारी।

यूनिवर्सिटी गेट पर पुतला फूंका

उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की पुरजोर मांग करते हुए पुतला दहन किया। नितिन यादव ने कहा कि यदि छात्रों की जायज मांगों को अनसुना किया गया और उन पर पुलिसिया दमन बंद नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को केवल गुरुग्राम ही नहीं, बल्कि पूरे देश के शैक्षणिक संस्थानों तक फैलाया जाएगा।

.

खबरें और भी हैं...

  • गुरुग्राम-मेदांता में 600 जवानों की सिक्योरिटी में सोनम वांगचुक: बोले-भरोसा मिले तो आज ही अनशन खत्म, नड्‌डा ने कहा-आपकी चिट्‌ठी मिली, चर्चा कर रहे

    बोले-भरोसा मिले तो आज ही अनशन खत्म, नड्‌डा ने कहा-आपकी चिट्‌ठी मिली, चर्चा कर रहे|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar1:04
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में कार-बाइक सवार में चले लात-घूंसे, VIDEO: रोड रेज के बाद हाई-वोल्टेज हंगामा, हेलमेट से ताबड़तोड़ वार; जाम लगा

    रोड रेज के बाद हाई-वोल्टेज हंगामा, हेलमेट से ताबड़तोड़ वार; जाम लगा|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:37
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम-वांगचुक से मिलने पहुंचे 15 सांसदों को पुलिस ने रोका: मेडिकल टीम से हेल्थ अपडेट लेकर लौटे; सोनम ने VIDEO जारी कर अनशन तोड़ने की शर्त बताई

    मेडिकल टीम से हेल्थ अपडेट लेकर लौटे; सोनम ने VIDEO जारी कर अनशन तोड़ने की शर्त बताई|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar1:29
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फर्रुखनगर में 172 कनाल जमीन का फर्जीवाड़ा: खरीद से 477 वर्ग गज ज्यादा बेची, रास्तों की जमीन पर काटी अवैध कॉलोनी

    खरीद से 477 वर्ग गज ज्यादा बेची, रास्तों की जमीन पर काटी अवैध कॉलोनी|फर्रुखनगर,Farrukh Nagar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर