world-news

NPCI ने ‘तत्काल NPS’ किया शुरू, अब UPI के जरिए चुटकियों में खुल जाएगा पेंशन अकाउंट

October 15, 2026

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की सहयोगी कंपनी एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड (एनबीएसएल) ने बुधवार को कहा कि भीम पेमेंट ऐप पर अब यूजर्स के लिए ‘तत्काल एनपीएस’ शुरू हो गया है।

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) द्वारा शुरू की गई ‘तत्काल एनपीसी’ सुविधा से यूजर्स बिना किसी ब्रांच में जाए या नए कागजात जमा किए, ऐप के जरिए नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) अकाउंट खोल सकते हैं।

हालांकि, इस प्रोसेस में पहले से बैंक द्वारा वेरिफाई किए गए केवाईसी का इस्तेमाल किया जाता है। यूजर्स को अपनी जन्मतिथि डालनी होती है, अपना योग्य बैंक अकाउंट चुनना होता है और यूपीआई के जरिए अपना पहला एनपीएस योगदान करना होता है।

इसके अलावा, तत्काल एनपीएस सुविधा अभी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंकिंग ग्राहकों के लिए भीम ऐप पर उपलब्ध है।

एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड के अनुसार, बाद में इसमें और भी बैंक जोड़े जाएंगे।

एनबीएसएल के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ ललिता नटराज ने कहा, “यूपीआई पहले ही करोड़ों भारतीयों की रोजमर्रा की वित्तीय आदत बन चुका है। अगला मौका एनपीएस जैसे प्रोडक्ट्स तक पहुंच को बेहतर बनाना है। भीम पर ‘तत्काल एनपीएस’ सुविधा, एनपीएस अकाउंट शुरू करने की शुरुआती बाधा को दूर करती है। इसके जरिए योग्य यूजर्स सीधे यूपीआई ऐप से एनपीएस अकाउंट खोल सकते हैं। ‘तत्काल एनपीएस’ अब योग्य यूजर्स को ऐप के जरिए एनपीएस अकाउंट खोलने की सुविधा देता है, जिससे भीम की भूमिका सिर्फ योगदान में मदद करने से बढ़कर एनपीएस ऑनबोर्डिंग में सहायता करने तक बढ़ गई है।”

एनपीएस एक कम लागत वाली पेंशन स्कीम है जिसे पीएफआरडीए रेगुलेट करता है। इसमें किए गए योगदान को रेगुलेटेड पेंशन फंड मैनेजरों द्वारा मैनेज किए जाने वाले मार्केट-लिंक्ड फंड में इन्वेस्ट किया जाता है और नियमों के अनुसार टैक्स का फायदा भी मिलता है।

पीएफआरडीए के चेयरपर्सन एस.रमन ने कहा कि यूपीआई ने भारत में पेमेंट करने का तरीका बदल दिया है; तत्काल एनपीएस भारत में रिटायरमेंट की तैयारी के तरीके को बदल सकता है।

रमन ने कहा, “सिर्फ तीन क्लिक में, कोई भी योग्य नागरिक एनपीसीआई, बैंकों और यूपीआई ऐप्स के साथ हमारी पार्टनरशिप के जरिए पेंशन अकाउंट खोल सकता है। हमारा मंत्र आसान है कि बूढ़े होने से पहले अमीर बनें और हम चाहते हैं कि यह मैसेज हर गली, हर गांव और हर भारतीय तक पहुंचे।”

इसके अलावा, 18 से 85 साल की उम्र के योग्य भारतीय नागरिक भीम पेमेंट ऐप पर तत्काल एनपीएस के जरिए कम से कम 250 रुपए के शुरुआती योगदान के साथ एनपीएस अकाउंट खोल सकते हैं।

वहीं, बाद में एनपीएस की जरूरी शर्तों के अनुसार कम से कम 10 रुपए से योगदान किया जा सकता है।

You Might Be Interested In

  • जर्मनी में इमारत में आग लगने से 3 भारतीय छात्रों की मौत, हत्या की आशंका में 41 साल का शख्स गिरफ्तार
  • पानी की बोतल पर 2 रुपए ज्यादा वसूलना रेस्टोरेंट को पड़ा भारी, कंज्यूमर फोरम ने ठोका भारी भरकम जुर्माना
  • कन्या पूजन में न मिलें पूरी 9 कन्याएं तो क्या करें? जानें शास्त्रों का सही नियम
  • 35 हजार से ज्यादा बच्चों की मेंटल हेल्थ खतरे में, न्यूरो-डेवलपमेंट से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा
  • एक हो जाएंगे रूस और अमेरिका, धरती पर बनेगा नया सुपर कॉन्टीनेंट; वैज्ञानिकों का बड़ा दावा
  • छत से पानी बहने की टेंशन हमेशा के लिए खत्म, घर लाएं यह स्मार्ट डिवाइस; टंकी भरते ही मोबाइल खुद बंद कर देगा मोटर