110

Image Credit :
AI Generated
Nobel Prize में असल में क्या मिलता है?
Nobel Prize को अक्सर लोग एक बड़ी ट्रॉफी समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। हर Nobel laureate को मुख्य रूप से Nobel Medal, Nobel Diploma और Prize Money मिलता है। Nobel Foundation के मुताबिक- ये तीनों नोबल सम्मान के आधिकारिक हिस्से हैं। डिप्लोमा कोई नॉर्मल सर्टिफिकेट नहीं होता, बल्कि हर विनर के लिए खास तरीके से तैयार की गई एक अलग आर्टवर्क होती है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
210
Image Credit :
www.nobelprizemuseum.se
Nobel Medal कैसा होता है?
Nobel Medal इस सम्मान का सबसे खास पार्ट। मेडल के सामने Alfred Nobel का चेहरा बना होता है। Physics, Chemistry, Physiology or Medicine और Literature के मेडल के सामने का डिजाइन एक जैसा है, जबकि पीछे का डिजाइन अवार्ड देने वाली संस्था के अनुसार अलग होता है। Nobel Medals को बेहद बारीकी से तैयार किया जाता है और वे 18 कैरेट recycled gold से बनाए जाते हैं।
310
Image Credit :
www.nobelprizemuseum.se
Medal सिर्फ सोने का सिक्का नहीं
Nobel Medal की अपनी अलग डिजाइन कहानी है। सामने Alfred Nobel का portrait Nobel की पहचान को दिखाता है, जबकि पीछे का डिजाइन संबंधित प्राइज की परंपरा और संस्था से जुड़ा होता है। Peace Prize का मेडल इसका खास उदाहरण है। इसका डिजाइन Gustav Vigeland ने तैयार किया था और इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय भाईचारे का प्रतीक दिखाया गया है।
410
Image Credit :
www.nobelprizemuseum.se
Nobel Diploma इतना खास क्यों है?
Nobel Diploma कोई सामान्य सर्टिफिकेट नहीं है। हर डिप्लोमा यूनिक आर्टवर्क होता है। इसे अलग-अलग कलाकार और calligraphers तैयार करते हैं। Literature का Diploma parchment यानी विशेष रूप से तैयार चमड़े पर लिखा जाता है, जबकि बाकी कई डिप्लोमा के लिए खास हैंडमेड पेपर यूज होता है।
510
Image Credit :
www.nobelprizemuseum.se
Prize Money कितनी होती है?
2026 में Nobel Prize की रकम बढ़ाई गई है। Nobel Foundation ने 2026 के लिए- हर Nobel Prize category की राशि 12 million Swedish kronor यानी 11.57 करोड़ भारतीय रुपया है। अगर किसी prize को एक से ज्यादा laureates के बीच शेयर किया जाता है, तो prize money भी बांटी जाती है। Nobel Prize में अधिकतम 3 laureates एक prize साझा कर सकते हैं।
610
Image Credit :
www.nobelprizemuseum.se
Nobel Prize की ट्रॉफी क्यों नहीं होती?
Nobel Prize की सबसे खास बात यही है कि इसमें आम अवार्ड शोज जैसी कोई बड़ी ट्रॉफी नहीं दी जाती। इसकी जगह मेडल और डिप्लोमा दिए जाते हैं। मेडल सम्मान का प्रतीक है और डिप्लोमा विनर के नाम और अचीवमेंट को आधिकारिक रूप से दर्ज करता है। इसके साथ prize money आर्थिक पुरस्कार का हिस्सा है। यानी Nobel की पहचान किसी चमकदार ट्रॉफी से ज्यादा उसकी प्रतिष्ठा और इन तीन आधिकारिक चीजों से जुड़ी है।
710
Image Credit :
ANI
Award Ceremony कब और कहां होती है?
हर साल 10 दिसंबर को Nobel Prize अवार्ड सेरेमनी होती है। यह तारीख Alfred Nobel की मृत्यु की वर्षगांठ है। Physics, Chemistry, Medicine, Literature और Economic Sciences के अवार्ड Stockholm, Sweden में दिए जाते हैं। वहीं Nobel Peace Prize Oslo, Norway में दिया जाता है। Stockholm में King of Sweden विनर्स को अवार्ड प्रदान करते हैं, जबकि Peace Prize Oslo City Hall में दिया जाता है।
810
Image Credit :
ANI
Ceremony के बाद होता है Nobel Banquet
Nobel Prize का समारोह सिर्फ मेडल देने तक खत्म नहीं होता। Stockholm में अवार्ड सेरेमनी के बाद Nobel Banquet आयोजित किया जाता है। यह Stockholm City Hall में होता है और इसमें बड़ी संख्या में मेहमान शामिल होते हैं। 2025 में करीब 1,300 मेहमान शामिल हुए थे। Royal Family इसमें शामिल होती है।
910
Image Credit :
www.nobelprizemuseum.se
Nobel Winner को और क्या मिलता है?
Nobel laureate को Medal, Diploma और Prize Money के अलावा दुनिया भर में मिलने वाली प्रतिष्ठा भी इस सम्मान का बड़ा हिस्सा है। Nobel Foundation के अनुसार, Nobel Prize का मकसद ऐसे काम को सम्मान देना है, जिसने मानवता के लिए बड़ा लाभ पहुंचाया हो।
1010
Image Credit :
www.nobelprizemuseum.se
2026 में Nobel Prize की कहानी क्यों खास है?
2026 का Nobel season 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चल रहा है। Medicine का ऐलान 5 अक्टूबर, Physics का 6 अक्टूबर और Chemistry का 7 अक्टूबर को हुआ। Literature 8 अक्टूबर, Peace 9 अक्टूबर और Economic Sciences 12 अक्टूबर को घोषित किए जाने हैं। इसके बाद सभी laureates को 10 दिसंबर के समारोहों में सम्मानित किया जाएगा।
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.