world-news

Nitin Gadkari: पुणे में एक ही पिलर पर बनेंगी कई लेवल की सड़कें, ऊपर दौड़ेगी मेट्रो, गडकरी ने बताई नई टेक्नोलॉजी

September 18, 2026

Nitin Gadkari Multi Level Flyover: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari Union Minister of Road Transport and Highways) ने शहरों में बढ़ती ट्रैफिक समस्या (Traffic Problem) से निपटने के लिए वर्टिकल इंफ्रास्ट्रक्चर  (Vertical Infrastructure)  पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने मलेशिया की एक ऐसी तकनीक अपनाई है, जिसकी मदद से एक ही पिलर पर अलग-अलग लेवल की एलिवेटेड सड़कें बनाई जा सकती हैं।

गडकरी के मुताबिक, आने वाले समय में पुणे जैसे बड़े शहरों में एक ही कॉरिडोर (Corridor) पर अलग-अलग स्तरों पर फ्लाईओवर बनाए जा सकते हैं और इनके ऊपर मेट्रो चलाने की व्यवस्था भी की जा सकती है। इससे जमीन पर अतिरिक्त जगह लिए बिना ट्रैफिक (Traffic Problem) का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।

सड़कें चौड़ी करने के बजाय ऊपर निर्माण पर जोर

India अपनाएगा Malaysia की Vertical Infrastructure तकनीक, Nitin Gadkari ने बताया प्लान !

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शहरों में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए 'वर्टिकल इंफ्रास्ट्रक्चर' पर बड़ा जोर दिया है। नितिन गडकरी के अनुसार, भारत ने… pic.twitter.com/zen74e1vWf

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 18, 2026

गडकरी ने कहा कि कई शहरों में सड़कों को चौड़ा करने के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में हर जगह सड़क चौड़ी करने के बजाय ऊपर की ओर निर्माण यानी Vertical Construction को बढ़ावा देना जरूरी है। इस तकनीक के तहत एक ही स्थान पर अलग-अलग ऊंचाई पर परिवहन के कई स्तर तैयार किए जा सकते हैं। इससे सीमित जमीन का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा और मौजूदा सड़क नेटवर्क पर अतिरिक्त ट्रैफिक (Additional Traffic)  का दबाव कम करने की कोशिश की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 18 September: टाटा संस की फिर कमान संभालेंगे एन. चंद्रशेखरन, 5 साल के लिए बढ़ा कार्यकाल, नोएल टाटा ने जताई असहमति

पुणे के इंफ्रास्ट्रक्चर में दिख सकता है बदलाव

गडकरी (Gadkari) के बयान के मुताबिक, पुणे के भविष्य के इंफ्रास्ट्रक्चर में इस तरह के मल्टी-लेवल फ्लाईओवर और एलिवेटेड कॉरिडोर देखने को मिल सकते हैं। एक ही पिलर पर कई स्तरों पर सड़कें और उनके ऊपर मेट्रो जैसी परिवहन व्यवस्था विकसित करने का मॉडल शहर के सीमित स्पेस की समस्या से निपटने का एक विकल्प हो सकता है। शहरों में लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के बीच इस तरह के वर्टिकल इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल पर जोर दिया जा रहा है। हालांकि, किसी परियोजना का वास्तविक निर्माण उसकी तकनीकी व्यवहार्यता, डिजाइन, लागत और संबंधित मंजूरियों पर निर्भर करेगा। 

ये भी पढ़ें: Delhi Crime: टेंपो, सुनसान खेत और 50 CCTV... ऐसे खुला 16 साल की लड़की की हत्या का राज, दुष्कर्म कर किया था कत्ल, 3 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

लेखक