- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Saharanpur
- Saharanpur NHM Staff Protest: Regularization & Equal Pay Demand In UP
सहारनपुर16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सहारनपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार दोपहर एक बजे प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. किशोर सैनी ने बताया कि प्रदेश में एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारी पिछले 15 से 18 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पतालों और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कर्मचारी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कोविड महामारी के दौरान भी कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

डॉ. सैनी ने कहा कि संगठन की दो प्रमुख मांगें हैं। पहली, लंबे समय से सेवा दे रहे NHM संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए। दूसरी, समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। उनका कहना है कि संविदा कर्मचारी नियमित कर्मचारियों के समान, बल्कि कई बार उनसे अधिक जिम्मेदारियां निभाते हैं, लेकिन वेतन में काफी असमानता है।
ज्ञापन में नियमितीकरण और समान वेतन के अलावा कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता, EPF, HRA और ग्रेच्युटी, स्थानांतरण नीति बहाल करने, सेवाकाल में मृत्यु होने पर आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने, आउटसोर्स कर्मचारियों को जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजित करने और नियमित पदों की भर्ती में NHM कर्मियों के लिए 26 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने की मांग की गई है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि सीएमओ ने कर्मचारियों का ज्ञापन लेकर मांगों को शासन स्तर तक भेजने और अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं।
संघ के अनुसार 8 से 10 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार/कार्यविराम किया जाएगा। इसके बाद 12 अक्टूबर से प्रदेशभर के NHM संविदा कर्मचारी लखनऊ पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
.
खबरें और भी हैं...
सहारनपुर में वोट चोरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन: पुलिस से धक्का-मुक्की; स्टेडियम के पास रोका, कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
0:46- कॉपी लिंक
शेयर
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा: सहारनपुर में बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था
0:37- कॉपी लिंक
शेयर
सहारनपुर में ठेकेदार ने वन विभाग दफ्तर में जहर खाया: बोला- अधिकारी एक लाख रिश्वत मांग रहे, मैं दिव्यांग हूं...मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं
0:48- कॉपी लिंक
शेयर
सहारनपुर में पति समेत 5 पर FIR: प्रेमजाल में फंसाकर निकाह किया, फिर 10 लाख और बुलेट मांगा, विरोध करने पर मारपीट
0:43- कॉपी लिंक
शेयर