चेन्नई: New Promotion Rule अगर आप या आपके परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, सरकार ने प्रमोशन पाने के लिए कुछ नए नियम बना दिए हैं। प्रमोशन से पहले सभी सरकारी कर्मचारियों को फाइनेंस एंड ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (आईएफएचआरएमएस) की वेबसाइट पर अपनी वित्तीय जानकारी साझा करनी होगी। इतना ही नहीं अगर किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर संपत्ति खरीदी गई है, तो उसे भी घोषणा में शामिल करना होगा।
New Promotion Rule दरअसल, तमिलनाडु सरकार के प्रमोशन पाने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए एक नया नियम जारी किया है। मुख्य सचिव साईकुमार की ओर से जारी आदेश की मानें तो राज्य के सभी कर्मचारियों को 31 अक्टूबर तक अपनी वित्तीय जानकारी इंटीग्रेटेड फाइनेंस एंड ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (आईएफएचआरएमएस) की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। कर्मचारियों को अपनी अचल और चल संपत्ति, बचत और लोन की जानकारी देनी होगी। आदेश में यह भी साफ किया गया है कि अगर किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर संपत्ति खरीदी गई है, तो उसे भी घोषणा में शामिल करना होगा। सरकार ने कहा है कि तय समय के भीतर जरूरी जानकारी देने वाले कर्मचारियों को ही प्रमोशन की लिस्ट में शामिल किया जाएगा। जो कर्मचारी जानकारी नहीं देंगे, उन्हें सरकारी कर्मचारी आचरण नियमों का उल्लंघन करने वाला माना जाएगा।
जानकारी ने देने पर नहीं मिलेगी प्रमोशन
इस निर्देश के तहत कर्मचारियों को अपनी वित्तीय होल्डिंग और देनदारियों का ब्योरा देना होगा। उन्हें सरकार के ऑनलाइन सिस्टम के जरिए संपत्ति, बचत और कर्ज से जुड़ी सभी जानकारी एक साथ दर्ज करनी होगी। खास बात यह है कि यह नियम सिर्फ अपने नाम पर मौजूद संपत्ति तक सीमित नहीं है। अगर किसी कर्मचारी ने किसी और के नाम पर संपत्ति खरीदी है, तो उसे उस व्यक्ति का नाम और उसके साथ अपना रिश्ता भी बताना होगा।
तमिलनाडु सरकार के कर्मचारियों पर लागू होगा आदेश
यह नियम निर्देश के दायरे में आने वाले सभी तमिलनाडु सरकार के कर्मचारियों पर लागू होगा। कर्मचारियों को अपनी संपत्ति और बचत के साथ-साथ लोन की भी जानकारी देनी होगी, ताकि उनकी देनदारियों और वित्तीय होल्डिंग दोनों का रिकॉर्ड जमा हो सके। चल और अचल दोनों तरह की संपत्ति इस दायरे में आएगी।
- Nitin Nabin Targeted Rahul Gandhi: कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने, सेवा संकल्प यात्रा के समापन में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
- CM Yogi Latest News: वाराणसी में सेवा संकल्प यात्रा का समापन, मुख्यमंत्री योगी बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिले
- MP Police Recruitment 2026: पुलिस विभाग में 1000 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की तारीख से लेकर फ़ीस तक सब कुछ जानें यहां
- Bilaspur Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, एक झटके में खत्म हो गई कई किसानों की जिंदगियां