entertainment

Netflix Trends: आज संडे को नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 10 फिल्में, नंबर 1 ने सबको पछाड़ा

September 6, 2026

Sep 06, 2026 12:18 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Netflix Trends नेटफ्लिक्स पर आज संडे को इन 10 फिल्मों का धमाका हो रहा है। देश में सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये फिल्में। आलिया भट्ट की फिल्म कको पीछे कर ये एक्टर कर रहा है नंबर 1 पर राज।

Netflix Trendings films sunday

नेटफ्लिक पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 10 फिल्में

नेटफ्लिक्स पर आज 10 जबरदस्त फिल्मों का कब्ज़ा है। बारिश और संडे की छुट्टी के बीच आज नेटफ्लिक्स पर ये हिंदी, साउथ, और इंग्लिश फिल्मों को सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। एक तो ऐसी भी फिल्म है जिसने आते ही आलिया भट्ट की एल्फा, तापसी पन्नू की गांधारी जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। ये रही आज देखी जाने वाली फिल्मों की लिस्ट-

धमाल 4

आज संडे को जो फिल्म नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जा रही है वो है अजय देवगन की धमाल 4। इस फिल्म में अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। फिल्म आज नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

धमाल 4 नेटफ्लिक्स

गांधारी

तापसी पन्नू की फिल्म गांधारी हाल में नेटफ्लिक्स पर आई है। फिल्म की कहानी एक मां की है जो अपनी बेटी को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती है। ये फिल्म आज नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

कोरियन कनकराजू

कोरियन कनकराजू एक तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक गुस्सैल कनकराजू की है जिसमें एक कोरियर के डॉन की आत्मा घुस जाती है। ये फिल्म आज नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

GDN

आर माधवन की फिल्म GDN देश के फेमस आविष्कारक और उद्योगपति जीडी नायडू पर बनी बायोग्राफिकल फिल्म है। एक्टर्स के काम के लिए उनकी तारीफ हो रही है। फिल्म नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है।

एल्फा

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म एल्फा थिएटर में बेशक कमाई नहीं कर रही हो,लेकिन पिछले समय से नंबर 1 पर बनी हुई थी। आज संडे को ये फिल्म नंबर 1 से नीचे 5 पर पहुंच गई है।

फिल्म 'अल्फा'

न्यूटन का तीसरा निय

न्यूटन का तीसरा नियम नाम की एक तेलुगू फिल्म खबरों में बनी हुई है। ये 90 के दशक के एक डबल मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड है। ये फिल्म आज नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है।

कॉकटेल 2

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 नेटफ्लिक्स पर लंबे समय से ट्रेंड कर रही है। आज नंबर 7 पर है। फिल्म एक लव ट्रायंगल पर बेस्ड है।

द विस्पर मैन

द विस्पर मैन ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जो एक दुखी पिता और बेटे की कहानी है जो अतीत के एक सीरियल किलर से डरे हुए हैं। फिल्म आज नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।

प्यार प्रेमा कल्याणम

प्यार प्रेमा कल्याणम में एक शादीशुदा लड़की अपनी विदाई वाले दिन भाग जाती है और वापस अपने मायके पहुंच जाती है। बाद में पति भी घर जमाई बनकर रहने लगता है। कहानी में आगे बहुत से टर्न और ट्विस्ट हैं। ये फिल्म आज नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।

गट्टा कुश्ती 2

गट्टा कुश्ती के बाद उसका दूसरा पार्ट भी ऑडियंस को पसंद आया था। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल की थी जिसमें घर का पुरुष घर के काम को संभालता है और पत्नी कुश्ती लड़ती है। ये फिल्म आज नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है।

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।

एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

See Less