NEET UG 2027 : नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG 2027 के आयोजन की शिक्षा मंत्रालय ने तैयारियां तेज कर दी है. शिक्षा मंत्रालय की ये तैयारियां कई मायनों में अहम है, जिसके तहत शिक्षा मंत्रालय कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में NEET UG आयोजित करने की तैयारियां कर रहा है. इसके लिए शिक्षा मंत्रालय रणनीति तैयार कर रहा है. नीट यूजी 2026 पेपर लीक के बाद नीट यूजी 2027 को CBT मोड में आयोजित कराने की घोषणा की गई थी. उसी पर अमल करते हुए रणनीति बनाई जा रही है.
आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं. मसलन जानते हैं कि नीट यूजी 2027 CBT माेड में आयाेजित कराने को लेकर शिक्षा मंत्रालय की तैयारियां क्या हैं. जानेंगे कि इस पर कब तक अंतिम फैसला लिया जा सकता है.
नंदन नीलेकणि कमेटी की रिपोर्ट के बाद अंतिम फैसला
न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार नीट यूजी 2027 को CBT मोड में आयोजित कराने को लेकर गंभीरता से विचार किया जा रहा है, लेकिन अंतिम निर्णय नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली कमेटी यानी टॉस्क फोर्स की रिपोर्ट मिलने के बाद ही लिया जाएगा. इस टॉस्स फोर्स का गठन भारत की सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार के लिए किया गया है.
बुनियादी ढांचा रणनीति तैयार करने के बाद ऑनलाइन होंगे दूसरे एग्जाम
असल में अभी तक नीट यूजी का आयोजन पेन-पेपर मोड में किया जाता है. वहीं राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) JEE मेन और CUET समेत कुछ दूसरे एग्जाम CBT मोड में आयोजित करता है. PTI ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है किबुनियादी ढांचे की रणनीति तैयार होने के बाद सभी प्रवेश परीक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने की योजना है.
विभिन्न मॉडल के तहत रणनीति पर किया जा रहा है विचार
PTI कोशिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागरनहीं करने की शर्त पर बताया है कि परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता में भौगोलिक अंतर को कम करने, केंद्रीय स्तर पर परीक्षा-ग्रेड मानकों को एकरूप बनाने और कागज-कलम माध्यम वाली परीक्षाओं को सीबीटी में बदलने के लिए बुनियादी ढांचे से जुड़ी रणनीति तैयार की जा रही है. विभिन्न स्रोतों पर आधारित मॉडल के तहत इस रणनीति पर सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है.यह कदम NTA में जारी व्यापक सुधार के बीच उठाया गया है. NTA एक स्वायत्त निकाय है जो नीट-यूजी और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए अन्य परीक्षाएं आयोजित करता है.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More