
देश के टॉप-10 मेडिकल कॉलेज
NEET PG 2026 के जरिए MD, MS और PG डिप्लोमा जैसे मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए कॉलेज का चुनाव जरूरी है. नीट पीजी काउंसलिंग के पहले चरण की शुरुआत 12 अक्टूबर से हो रही है. ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी पसंद और उपलब्ध विकल्पों के अनुसार संस्थानों की जानकारी जुटा लेनी चाहिए. मेडिकल कॉलेजों की तुलना के लिए NIRF 2025 रैंकिंग मददगार है.
इस रैंकिंग में AIIMS नई दिल्ली ने पहला स्थान हासिल किया है. आइए जानते हैं देश के टॉप 10 मेडिकल संस्थानों के बारे में और कॉलेज चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
टॉप 10 मेडिकल कॉलेज
शिक्षा मंत्रालय की NIRF 2025 की मेडिकल कैटेगरी में इन 10 संस्थानों को शीर्ष स्थान मिला है.
- AIIMS, नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने देश में पहला स्थान हासिल किया है. पीजी कोर्स में एडमिशंन लेने वाले उम्मीदवार यहां अपनी पसंद की विशेषज्ञता और सीटों की जानकारी जांच सकते हैं.
- PGIMER, चंडीगढ़: स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान को दूसरा स्थान मिला है.
- CMC, वेल्लोर: तमिलनाडु स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज तीसरे स्थान पर है. यहां एडमिशन से पहले संबंधित कोर्स और एडमिशन नियमों की जानकारी लेना जरूरी है.
- JIPMER, पुडुचेरी: जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान ने चौथा स्थान प्राप्त किया है.
- SGPGIMS, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान पांचवें स्थान पर है.
- BHU, वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को चिकित्सा श्रेणी में छठा स्थान मिला है.
- NIMHANS, बेंगलुरु: मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े इस संस्थान ने सातवां स्थान हासिल किया है.
- KGMU, लखनऊ: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय रैंकिंग में आठवें स्थान पर है.
- अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर: तमिलनाडु स्थित इस संस्थान को नौवां स्थान मिला है.
- कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल: कर्नाटक के मणिपाल स्थित इस कॉलेज ने दसवां स्थान हासिल किया है.
किन बातों का रखें ध्यान?
उम्मीदवार को यह देखना चाहिए कि उसकी पसंद की विशेषज्ञता में संबंधित संस्थान में सीट उपलब्ध है या नहीं. इसके अलावा सीटों की संख्या, फीस, एलिजिबिलिटी और एडमिशन के नियम भी जांचने चाहिए.
काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) और संबंधित राज्य की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं. NEET PG की एलिजिबिलिटी और परीक्षा संबंधी निर्देशों के लिए NBEMS के पोर्टल पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
रैंकिंग के साथ अपनी जरूरत भी समझें
NIRF रैंकिंग कॉलेजों की तुलना करने का एक उपयोगी माध्यम है, लेकिन इससे किसी खास विषय में सीट मिलने की गारंटी नहीं मिलती. इसलिए उम्मीदवार अपनी रैंक, पसंदीदा विशेषज्ञता और उपलब्ध विकल्पों को ध्यान में रखकर कॉलेजों की लिस्ट तैयार करें.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More